मौजूदा समय में कोरोना की महामारी ने भारत में हाहाकार मचाया हुआ है। वहीं, इस महामारी से अब बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। हाल ही में टीवी अभिनेता अली गोनी का पूरा परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया है। अली ने मां,बहन और उनके बच्चें सभी की कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

अली गोनी ने बताया कि उनके अधिकांश परिवार वाले कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। अली ने कहा, ‘मैं समझ सकता हूं कि लोग क्या महसूस कर रहे हैं जिनके घर वाले कोरोना पॉजिटिव हैं। मैं समझता हूं कि यह कैसा लगता है जब आपके परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित होते हैं। मेरे परिवार के अधिकांश सदस्य पिछले नौ दिनों से कोरोना पॉजिटिव हैं। मेरी मां, मेरी बहन, उनके बच्चे फाइटर है। अल्लाह रहम, ध्यान रखना।

इसके अलावा अली ने इंस्टाग्राम पर भी अपने बहन के बच्चों की तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, मेरे फाइटर बच्चे, तुम लोगों से मिलने और गले लगाने का इंतजार नहीं हो पा रहा। वहीं इस मुश्किल घड़ी में अली गोनी के फैंस उनके परिवारवालों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
बता दें, इससे पहले यानी 30 अप्रैल को अली ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था जिसके बाद जांच में एक्टर निगेटिव निकले थे। ऐसे में उन्होंने शुक्रवार शाम को ट्वीट किया और सभी से आग्रह किया कि यदि किसी में भी लक्षण हैं तो जांच अवश्य करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘अब वे बेहतर महसूस कर रहा हूं। आप सभी को बहुत प्यार है, कृपया देखभाल करें।

जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की तंबोली भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं। निक्की के भाई जतिन की कोरोना कॉम्प्लिकेशंस की वजह से डेथ हो गई है। वहीं,इससे पहले अली की गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की मां भी कोरोना वायरस का शिकार हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



