Anupama 23 March 2026 Spoiler Alert: Rosy का खुला खतरनाक खेल, Digvijay की एंट्री से बदलेगी किस्मत?

Anupama 23 March 2026 Spoiler Alert

Anupama 23 March 2026 Spoiler Alert: टीवी शो अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। 22 मार्च के एपिसोड में कहानी ने बड़ा मोड़ लिया, जब Rosy ने खुलकर ऐलान कर दिया कि वह अनुपमा की जिंदगी मुश्किल बना देगी। दरअसल, Rosy का गुस्सा Paul की पुरानी कहानी से जुड़ा है, जहां वह अनुपमा को अपने रिश्ते में दरार की वजह मानती है।

Anupama 23 March 2026 Spoiler Alert: Rosy ने लिया बदला- Anupama की जिंदगी बनी ‘नरक’

Anupama 23 March 2026 Spoiler Alert
Anupama 23 March 2026 Spoiler Alert ( Source : Social Media)

होटल में हाउसकीपर की नौकरी कर रही अनुपमा को लगातार ताने, अपमान और ज्यादा काम देकर परेशान किया जा रहा है। यहां तक कि उसे अपनी बेटी Jaya से बात तक करने नहीं दिया जाता। Rosy साफ कह देती है कि अब अनुपमा को हर दिन सजा मिलेगी। लेकिन हर मुश्किल के बावजूद अनुपमा हार मानने के बजाय चुपचाप सब सहते हुए आगे बढ़ने का फैसला करती है।

Anupama Upcoming Episode: Paul की सच्चाई आई सामने- रिश्तों का कड़वा सच

Anupama Upcoming Episode
Anupama Upcoming Episode ( Source : Social Media)

कहानी में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब अनुपमा को पता चलता है कि Rosy ही Paul की पत्नी है। यही कारण है कि Rosy उसे टारगेट कर रही है। पॉल पहले से ही Rosy को भड़का रहा है और अनुपमा के खिलाफ साजिश रच रहा है। होटल में काम के दौरान भी वह Rosy को उकसाता है, जिससे अनुपमा की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। इस ट्रैक ने साफ कर दिया है कि आगे आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा को सिर्फ हालात से नहीं, बल्कि लोगों की चालों से भी लड़ना होगा।

Rosy vs Anupama Fight: Digvijay बनेगा सहारा? आने वाला एपिसोड देगा बड़ा ट्विस्ट

Rosy vs Anupama Fight
Rosy vs Anupama Fight ( Source : Social Media)

अब कहानी का फोकस दिग्विजय पर शिफ्ट हो रहा है। पिछले एपिसोड्स में दिखाया गया कि दिग्विजय का दिल धीरे-धीरे पिघल रहा है और वह अनुपमा व जया के करीब आ रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले एपिसोड में दिग्विजय अनुपमा की सिचुएशन समझेगा और शायद उसकी मदद के लिए आगे आए। ऐसे में सवाल यह है- क्या Digvijay अनुपमा को इस मुश्किल दौर से बाहर निकाल पाएगा? वहीं दूसरी तरफ माहि को भी अपनी शादी को लेकर पछतावा होने वाला है, जिससे कहानी और ज्यादा इमोशनल और ट्विस्ट से भरी नजर आएगी।

Anupama BIG Twist: आगे क्या होगा?

Anupama BIG Twist
Anupama BIG Twist ( Source : Social Media)

आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा की कहानी और भी ज्यादा इंटेंस होने वाली है। Rosy अब सिर्फ ताने देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वह अनुपमा को नौकरी से निकलवाने की पूरी प्लानिंग करेगी। Paul भी उसके साथ मिलकर ऐसी साजिश रचेगा जिससे अनुपमा पर चोरी या लापरवाही का आरोप लगाया जा सके। इसी बीच Digvijay को धीरे-धीरे सच्चाई का अंदाजा होने लगेगा और वह अनुपमा का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बन सकता है।

दूसरी तरफ माही की शादीशुदा जिंदगी में दरार और गहरी होती जाएगी, जहां उसे एहसास होगा कि गौतम से शादी करना उसकी सबसे बड़ी गलती थी। ये ट्रैक अनुपमा की लाइफ से जुड़कर एक इमोशनल मोड़ लाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या दिग्विजय सही समय पर अनुपमा को बचा पाएगा या फिर Rosy और Paul की साजिश उसे पूरी तरह तोड़ देगी?

Read More: Anupama 21 March 2026 Spoiler Alert में 2 बार टूटी किस्मत! फिर छिनी नौकरी, क्या अब सड़क पर आ जाएगी..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।