Archana Puran Singh के करियर में रोड़ा बना कपिल शर्मा का शो? एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

Summary :

Archana Puran Singh Interview: बॉलीवुड में कॉमेडी की बात की जाए तो वहाँ सबसे पहले कपिल और अर्चना की जुगलबंदी की तारीफों का पुल बांधा जाता है। साल 2019 में नवजोत सिंह सिद्धू के ”द कपिल शर्मा शो” छोड़ने के बाद अर्चना सिंह परमानेंट गेस्ट के रूप में शो का हिस्सा बनी थी। अब तक आपने सिर्फ अर्चना पूरन सिंह की हंसी देखी थी… लेकिन इस बार उनका दर्द सामने आया है! जिस शो ने उन्हें घर-घर में “कुर्सी पर बैठकर हंसने वाली जज” बना दिया, उसी को लेकर उन्होंने ऐसा खुलासा किया है जिसने पूरे टीवी और फिल्म इंडस्ट्री…

Archana Puran Singh Interview: बॉलीवुड में कॉमेडी की बात की जाए तो वहाँ सबसे पहले कपिल और अर्चना की जुगलबंदी की तारीफों का पुल बांधा जाता है। साल 2019 में नवजोत सिंह सिद्धू के ”द कपिल शर्मा शो” छोड़ने के बाद अर्चना सिंह परमानेंट गेस्ट के रूप में शो का हिस्सा बनी थी।

अब तक आपने सिर्फ अर्चना पूरन सिंह की हंसी देखी थी… लेकिन इस बार उनका दर्द सामने आया है! जिस शो ने उन्हें घर-घर में “कुर्सी पर बैठकर हंसने वाली जज” बना दिया, उसी को लेकर उन्होंने ऐसा खुलासा किया है जिसने पूरे टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। क्या वाकई ‘द कपिल शर्मा शो’ ने उनका एक्टिंग करियर रोक दिया? आइए जानते हैं पूरा मामला…

Archana Puran Singh Interview: करियर की शुरुआत से स्टारडम तक का सफर

Archana Puran Singh Interview
Archana Puran Singh Interview ( Source: Social Media)

अर्चना पूरन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में की थी। उन्होंने फिल्म “निकाह” और “जलवा” जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में पहचान बनाई। शुरुआती दौर में उन्हें एक मजबूत और ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में देखा जाता था। टीवी और फिल्मों दोनों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। लेकिन समय के साथ उनका फोकस बदलता गया और वह छोटे पर्दे पर ज्यादा नजर आने लगीं। धीरे-धीरे उन्हें कॉमिक और सपोर्टिंग रोल्स में टाइपकास्ट किया जाने लगा।

Entertainment News India: कपिल शर्मा शो बना पहचान या रुकावट?

Entertainment News India
Entertainment News India ( Source: Social Media)

साल 2019 में जब नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अर्चना पूरन सिंह “द कपिल शर्मा शो” में परमानेंट गेस्ट बनीं, तो उनकी पॉपुलैरिटी अचानक आसमान छूने लगी। उनकी हंसी, उनके रिएक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें नई पहचान दी। लेकिन इसी पहचान के पीछे एक बड़ा सच भी छिपा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्चना ने बताया कि इस शो की वजह से उन्हें कई बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स छोड़ने पड़े।

उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें स्कॉटलैंड में 25 दिनों की शूटिंग का ऑफर मिला था, लेकिन उसी समय कपिल शो के शूटिंग शेड्यूल के कारण वह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। यही सिलसिला आगे भी चलता रहा और धीरे-धीरे फिल्ममेकर्स ने उन्हें ऑफर देना कम कर दिया। अर्चना का दर्द यह था कि अब लोग उन्हें सिर्फ “कुर्सी पर बैठकर हंसने वाली जज” के रूप में देखते हैं, न कि एक गंभीर एक्ट्रेस के रूप में।

Archana Puran Singh Vlog: अब क्या कर रही हैं अर्चना? व्लॉगिंग और नए प्रोजेक्ट्स

Archana Puran Singh Vlog
Archana Puran Singh Vlog ( Source: Social Media)

हालांकि, अर्चना पूरन सिंह ने फिल्मी दुनिया से दूरी नहीं बनाई है। वह अब भी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रही हैं। उनकी रीसेंट
फिल्म “टोस्टर” चर्चा में है, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आईं।

इसके अलावा वह इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म “नादानियां” में भी दिख चुकी हैं। आने वाले समय में वह वेब सीरीज “आदर्श बाल विद्यालय” में केके मेनन के साथ नजर आएंगी। फिल्मों के साथ-साथ अर्चना यूट्यूब व्लॉगिंग और सोशल मीडिया से भी अच्छी कमाई कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह हर महीने लाखों रुपये डिजिटल प्लेटफॉर्म से कमा रही हैं।

Read More: KSBKBT 2 21 April Spoiler Alert: करण का ऐसा सच सामने आया कि नंदिनी रह गई सन्न…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।