Ashish Chanchlani का Elli AvRam संग पक्का हुआ रिश्ता? फैंस ने दी बधाई

Summary :

मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) अपने फनी वीडियोज और सोशल मीडिया एक्टिविटी के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका हर पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसे में जब आशीष ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक खास तस्वीर शेयर की, तो इंटरनेट पर हलचल मच गई। इस बार उनका अंदाज न सिर्फ फैंस को चौंका गया, बल्कि कई लोग कंफ्यूज भी नजर आए। आशीष और एली अवराम कर रहे हैं डेट दरअसल, आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कीजिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम को अपनी…

ashish chanchlani

मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) अपने फनी वीडियोज और सोशल मीडिया एक्टिविटी के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका हर पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसे में जब आशीष ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक खास तस्वीर शेयर की, तो इंटरनेट पर हलचल मच गई। इस बार उनका अंदाज न सिर्फ फैंस को चौंका गया, बल्कि कई लोग कंफ्यूज भी नजर आए।

आशीष और एली अवराम कर रहे हैं डेट

दरअसल, आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कीजिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम को अपनी गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। एली के हाथों में फूलों का एक खूबसूरत गुलदस्ता भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ आशीष ने कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा – ‘Finally’, साथ में रेड हार्ट और साइन इमोजी भी जोड़ दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashish Chanchlani (@ashishchanchlani)

जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया। कुछ फैंस ने इसे किसी प्रैंक का हिस्सा बताया तो कुछ ने इसे किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का प्रमोशन करार दिया। वहीं, कुछ यूजर्स ने पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए आशीष को बधाइयां भी दे डालीं, मानो उन्होंने कोई बड़ा ऐलान कर दिया हो।

यूजर्स ने किया रियेक्ट

तस्वीर के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “मैं नहीं मानता, ये पक्का कोई प्रैंक है।” तो वहीं दूसरे ने कहा, “ये कब हुआ? कैसे हुआ? मुझे और सबूत चाहिए।” एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अब तो भाई फिल्म प्रमोशन वाले हो गए हो।” किसी ने इसे गाने का प्रमोशन बताया तो किसी ने कहा, “कह दो ये झूठ है, प्रैंक है ना।”

ashish chanchlani

हालांकि अब तक न आशीष (Ashish Chanchlani) और न ही एली अवराम ने इस पोस्ट को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा की है कि यह वाकई किसी डेटिंग रिलेशनशिप का इशारा है या महज प्रमोशनल स्ट्रैटजी।

क्या है तस्वीर के पीछे की सच्चाई

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि यह तस्वीर किसी फिल्म, म्यूजिक वीडियो या वेब सीरीज का हिस्सा है या फिर आशीष चंचलानी किसी नए कॉन्टेंट के साथ दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है और लोग अब बेताबी से इस राज के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। तब तक फैंस इस जोड़ी की तस्वीर को बार-बार देख कर अंदाजा लगाने में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों हुई ‘Dhadak 2’ की रिलीज में देरी, Karan Johar ने तोड़ी चुप्पी कहा: “अलग-अलग जातियों…”

Yashika Jandwani