Assi Vs Do Deewane Shehar Mein Lifetime Collection: 20 फरवरी के दिन थिएटर में दो फिल्मों का क्लैश देखने को मिला, पहली दो दीवाने शहर में और दूसरी अस्सी. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर रोमांटिक ड्रामा का मुकाबला तापसी पन्नू की इंटेंस कोर्टरूम फिल्म के साथ होना कई मायनों में इनकी कमाई पर असर डालता दिखाई दे रहा है. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में फिलहाल तापसी की अस्सी ने दो दीवाने शहर में को मात दे दी है. तो चलिए एक नजर डालते है इन दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर.
Do Deewane Shehar Mein Box Office Collection: दो दीवाने सहर में 7 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर दो दीवाने सहर में रवि उदयवार द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा है. संजय लीला भंसाली द्वारा प्रोड्यूस, ये फिल्म प्यार, पहचान और इमोशनल ग्रोथ की थीम पर बेस्ड है. जिसमें दो लोगों की इन्सिक्योरिटीज को दिखाया गया है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है, हालांकि मेकर्स जैसा सोच रहे थे वैसा नहीं हो पाया है.
Assi Box Office Collection: अस्सी ने दिन कितनी की कमाई?

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, इसने पहले दिन लगभग 1.25 करोड़ से थिएटर में अपनी शुरुआत की थी. फिर वीकेंड में इसने थोड़ी तेजी दिखाई. जहां शनिवार को फिल्म ने 20 फीसदी के उछाल के साथ 1.5 करोड़ कमाए तो रविवार को इसने 3.33 फीसदी की मंदी के साथ 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दो दीवाने सहर में ने रिलीज के सांतवें दिन यानी पहले गुरूवार को 0.37 करोड़ कमाए हैं. इसके बाद इस फिल्म की 7 दिनों की टोटल कमाई अब 6.17 करोड़ रुपये हो गई है.
Assi Vs Do Deewane Shehar Mein Lifetime Collection: कैसा रहा दोनों फिल्मों का प्रदर्शन

अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू एक बार फिर से साथ आए हैं, उनकी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अस्सी एक और सामाजिक मुद्दे पर आधारित है. हालांकि, भरोसेमंद जोड़ी के बावजूद फिल्म को टिकट काउंटर पर ज़्यादा कमाई करने में मुश्किल हो रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, अस्सी ने पहले दिन 1 करोड़ से ओपनिंग की की. इसके बाद वीकेंड में फिल्म ने थोड़ा सुधार दिखाया और इसने शनिवार को 1.6 करोड़ और रविवार को भी 1.6 करोड़ कमाए, इसके साथ, 3 दिन के ओपनिंग वीकेंड का टोटल 4.2 करोड़ हो गया. अब अपने पहले वीकडे टेस्ट का सामना करते हुए इसके कलेक्शन के नंबर फिर से कम हो गए हैं.
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने गुरूवार को यानी रिलीज के सांतवें दिन 0.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की 7 दिनों की कुल कमाई अब 6.89 करोड़ रुपये हो गई है. ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इन दोनों में से कौन सी फिल्म ज्यादा कलेक्शन करने में कामयाब हो पाएगी.
Read More: Sony Sab के कलाकार कैसे मनाते हैं होली? जानें इस त्योहार की कहानी एक्टर्स की जुबानी

















