Border 2 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ फिल्म ने आंतक मचाया हुआ है. हालांकि वीकडेज में अब इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है, लेकिन फिर भी ये फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. साथ ही हर दिन नए रिकॉर्ड भी कायम करती दिखाई दे रही है. दिलचस्प बात तो ये है कि सनी देओल स्टारर और अनुराग सिंह निर्देशित ये फिल्म देश और दुनियाभर में रिलीज के महज 6 दिनों में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है. तो चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है.
Border 2 Box office collection: ‘बॉर्डर 2’ का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ ने शुरुआत बेहद दमदार की थी और रिलीज के महज चार दिन के अंदर ही इसने 180 करोड़ का कलेक्शन कर दिया था. इस फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला, जिसमें गणतंत्र दिवस पर 59 करोड़ की इसकी सिंगल डे की कमाई आंकी गई. इसके बाद मंगलवार को बॉर्डर 2 की कमाई में पहली गिरावट आई और फिर बुधवार को इसकी कमाई और मंदी हो गई और इसने बीते दिन बुधवार को महज 13 करोड़ रुपये नेट कमाए. इसी के साथ अगर इसके टोटल भारतीय बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो वो लगभग कलेक्शन 255 करोड़ रुपये हो गया है.
Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में कितना कर लिया कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ ने वर्ल्डवाइड अच्छी शुरुआत की थी लेकिन हफ़्ते के बीच में इसकी कमाई धीमी हो गई. बुधवार के बाद इसका ओवरसीज कलेक्शन अब लगभग $4.5 मिलियन हो गया है. इससे फिल्म की दुनियाभर में छह दिनों की कुल कमाई 295 करोड़ हो गई है. वहीं कुछ ट्रेड एनेलिस्ट का ये मानना है कि ये रिलीज के 7वें दिन यानि गुरुवार को दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और ऐसा करने वाली साल 2026 की ये पहली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी.
Border 2 Box Office Collection Day 6: ‘बॉर्डर 2’ ने बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

बुधवार की कमाई के बाद बॉर्डर 2 अब इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में भी टॉप पर पहुंच गई है. इसने इस साल रिलीज हुई मोस्ट हाईप्ड फिल्म जैसे “द राजा साब” और “माना शंकर वराप्रसाद गारू” के लाइफटाइम कलेक्शन को महज 6 दिन में ही पीछे छोड़ दिया है और अब ऐसा माना जा रहा है कि ये आने वाले हफ्ते में 400 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर सकती है.
Read More: Rajat Dalal हुए भारी इंजरी के शिकार, The 50 शो ने पॉवरलिफ्टर का करियर किया बर्बाद?


Download Android App
Download iOS App




