नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एवं दुनिया में महिलाओं के अधिकारों का ख्याल रखने वाली मलाला यूसुफजई ने निकाह कर लिया है। उन्होंने पाकिस्तान के रहने वाले असर मलिक संग शादी रचाई है। मलाला यूसुफजई ने अपने निकाह की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। बता दें, यूसुफजई ने अपनी शादी समारोह को पारिवारिक रखा जिसमें उनके और असर मलिक के परिवार के सदस्य ही शामिल थे।

मलाला यूसुफजई ने अपनी निकाह की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, आज का दिन मेरी जिंदगी के लिए बहुत खास है। असर और मैं शादी कर जिंदगी भर के लिए पार्टनर बन गए हैं। हम लोगों ने अपने परिवार के साथ बर्मिंघम में घर पर छोटा निकाह समारोह रखा था। कृपया हमें अपनी दुआएं दें। हम अपनी जिंदगी के आगे के सफर के लिए काफी उत्साहित हैं।
इंटरनेट की दुनिया में मलाला का यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही कमेंट कर मलाला यूसुफजई और असर मलिक को निकाह की बधाई दे रहे हैं।
Today marks a precious day in my life.
Asser and I tied the knot to be partners for life. We celebrated a small nikkah ceremony at home in Birmingham with our families. Please send us your prayers. We are excited to walk together for the journey ahead.
📸: @malinfezehai pic.twitter.com/SNRgm3ufWP— Malala (@Malala) November 9, 2021


Download Android App
Download iOS App






