Dhurandhar 2 पर ना पोस्ट, ना बयान… फिर अचानक Ranveer Singh संग लंच! आखिर क्या छिपा रही हैं दीपिका?

Summary :

Deepika Padukone lunch Date: रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है, लेकिन इसी बीच दीपिका पादुकोण की चुप्पी चर्चा का विषय बन गई थी। सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे थे कि उन्होंने फिल्म की सफलता पर कोई पोस्ट क्यों नहीं किया। इन चर्चाओं के बीच दीपिका को रणवीर सिंह के साथ मुंबई में लंच डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों काफी रिलैक्स और खुश नज़र आए। दीपिका ने जहां सिंपल लुक अपनाया, वहीं रणवीर भी कैजुअल स्टाइल में दिखे। इस आउटिंग के बाद फैंस की कई तरह की रिएक्शंस सामने…

Deepika Padukone lunch Date: रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है, लेकिन इसी बीच दीपिका पादुकोण की चुप्पी चर्चा का विषय बन गई थी। सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे थे कि उन्होंने फिल्म की सफलता पर कोई पोस्ट क्यों नहीं किया। इन चर्चाओं के बीच दीपिका को रणवीर सिंह के साथ मुंबई में लंच डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों काफी रिलैक्स और खुश नज़र आए। दीपिका ने जहां सिंपल लुक अपनाया, वहीं रणवीर भी कैजुअल स्टाइल में दिखे।

इस आउटिंग के बाद फैंस की कई तरह की रिएक्शंस सामने आईं। कुछ लोगों ने दीपिका की चुप्पी पर सवाल उठाए, तो कई फैंस ने कपल को सपोर्ट करते हुए कहा कि हर चीज सोशल मीडिया पर दिखाना जरूरी नहीं होता।

Deepika Padukone lunch Date: ‘Dhurandhar 2’ पर चुप्पी के बीच दीपिका का लंच डेट- फैंस हुए हैरान

 

लेकिन फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर दीपिका ने इतने बड़े प्रोजेक्ट के बाद सोशल मीडिया पर अपनी फीडबैक क्यों नहीं दी। कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि शायद दीपिका ‘Dhurandhar 2’ के गब्बर शेर रणवीर को अकेले ही सेलिब्रेट करना चाह रही थीं। वहीं कई लोग इसे उनकी प्राइवेटिटी की वजह से सही मान रहे हैं और कह रहे हैं कि हर सेलिब्रिटी को हर खुशी सोशल मीडिया पर दिखाना जरूरी नहीं होता।

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Success: ‘बब्बर शेर’ के नारों से गूंजा माहौल- रणवीर को मिला जबरदस्त प्यार

Ranveer Singh Dhurandhar 2 success
Ranveer Singh Dhurandhar 2 success ( Source : Social Media)

जैसे ही रणवीर सिंह और दीपिका रेस्टोरेंट से बाहर निकले, वहां मौजूद फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। खास बात यह रही कि फैंस रणवीर को “बब्बर शेर” कहकर चियर कर रहे थे, जो उनकी फिल्म की सफलता को दिखाता है। रणवीर ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर उनको ग्रीटिंग्स दी। वहीं दीपिका इस दौरान मुस्कुराती नजर आईं, जिससे साफ लगा कि वह अपने पति की सफलता पर गर्व महसूस कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर इस लंच डेट का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस कपल की बॉन्डिंग और सिम्पलिसिटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Ranveer Singh Movie Dhurandhar 2 :  सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग vs फैंस का सपोर्ट- क्या है पूरा मामला?

Ranveer Singh Dhurandhar 2 success
Ranveer Singh Dhurandhar 2 success ( Source : Social Media)

दीपिका पादुकोण को Dhurandhar 2 को लेकर पोस्ट न करने की वजह से कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि उन्होंने अपने पति की इतनी बड़ी सफलता पर कोई रिएक्शंस क्यों नहीं दी।

हालांकि, दूसरी तरफ फैंस ने दीपिका का सपोर्ट किया और कहा कि उनका निजी जीवन और सोशल मीडिया अलग चीजें हैं। लंच डेट के दौरान सामने आए वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा गया कि दीपिका और रणवीर दोनों खुश थे और उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। इस पूरे मामले के बाद अब यह साफ हो गया है कि कपल के बीच सब कुछ ठीक है और वे अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

‘Dhurandhar 2’ की जबरदस्त सफलता के बीच दीपिका और रणवीर की यह लंच डेट अब सोशल मीडिया का नया टॉपिक बन चुकी है। अब देखना यह है कि क्या दीपिका इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिसियल रिस्पांस देती हैं या नहीं।

Read More: Dhurandhar 2 ने चौथे दिन भी ट्रेड एनालिस्ट को चौंकाया, 2:30 बजे तक कर डाली धमाकेदार कमाई..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।