Dipika Kakkar कैंसर के बाद अब फिर हुई इस गंभीर बीमारी से पीड़ित, पति शोएब की हालत खराब

Dipika Kakkar Diagnosed With Stomach Cyst

Dipika Kakkar Diagnosed With Stomach Cyst: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले साल लिवर कैंसर से जूझ रही थीं. एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने ब्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की थी. हालांकि सर्जरी और लंबे समय तक कैंसर के इलाज के बाद दीपिका की सेहत में सुधार आया था, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि वो एक बार फिर से गंभीर बीमारी का शिकार हो गई हैं. एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बताया है कि अब दीपिका के पेट में सिस्ट बन गए हैं, जिसके ऑप्रेशन के लिए वो जल्द ही अस्पताल में भर्ती होंगी.

यूट्यूब पर शेयर किए गए लेटेस्ट ब्लॉग में शोएब इब्राहिम ने बताया कि वो दोनों शुक्रवार को एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे. पार्टी के कुछ समय बाद ही दीपिका की तबीयत बिगड़ गई और इस बारे में बात करते हुए शोएब इब्राहिम ने बताया कि शनिवार का पूरा दिन अस्पताल के चक्कर लगाने में ही बीत गया. उन्होंने कहा कि एक दिन पहले तक सब सामान्य था, लेकिन पिछले दो दिनों से दीपिका कक्कड़ को पेट में हल्का दर्द महसूस हो रहा था, जो कि शुक्रवार की रात को अचानक से तेज हो गया.

Youtuber Dipika Kakkar Liver Cancer: दीपिका के पेट में हुआ सिस्ट


वहीं दर्द उठने के बाद डॉक्टर के पास जाने पर उनका सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें पता चला कि उनके पेट में 13 मिमी का एक नया सिस्ट बन गया है. दीपिका ने बताया कि पेट दर्द के साथ-साथ उन्हें पिछले दो दिनों से बाएं कंधे में भी तकलीफ हो रही थी, जिससे चिंता और बढ़ गई थी. हालांकि डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि कंधे का दर्द सीधे तौर पर इस सिस्ट से जुड़ा नहीं है.

Dipika Kakkar News: दीपिका ने हेल्थ को लेकर क्या कहा?

Dipika Kakkar Diagnosed With Stomach Cyst
Dipika Kakkar Diagnosed With Stomach Cyst (Source: Social Media)

अपनी बात जारी रखते हुए दीपिका ने आगे कहा कि, ‘जिंदगी ऐसी ही है. जो लोग मेरी तरह लड़ रहे हैं, उन्हें ऐसे मुश्किल वक्त में डटे रहना और मजबूत बनना जरूरी है. हां, डर लगता है. आज सुबह मैं भी डरी हुई थी, लेकिन खुशी है कि समय रहते पता चल गया. पिछली बार मुझे सलाह दी गई थी कि रेगुलर फॉलो-अप बहुत जरूरी हैं. हल्का सा भी दर्द हो तो नजरअंदाज न करें.’

Dipika Kakkar Diagnosed With Stomach Cyst: दीपिका को लेकर क्या है डॉक्टरों का प्लान

Dipika Kakkar Diagnosed With Stomach Cyst
Dipika Kakkar Diagnosed With Stomach Cyst (Source: Social Media)

फिर शोएब इब्राहिम ने आगे बताया कि सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ के इलाज की दिशा में बड़ा बदलाव हो सकता है. डॉक्टरों के प्लान के मुताबिक उनकी चल रही ओरल कीमोथेरेपी को बंद किया जा सकता है और उसकी जगह इम्यूनोथेरेपी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है. दीपिका पिछले कुछ महीनों से स्टेज-2 लिवर कैंसर का सामना कर रही हैं.

Dipika Kakkar Diagnosed With Stomach Cyst
Dipika Kakkar Diagnosed With Stomach Cyst (Source: Social Media)

अगर उनके हेल्थ की बात करें तो जून 2025 में उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस के तौर पर ट्यूमर हटाने की सर्जरी करवाई थी. इसके बाद से वो अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी हेल्थ जर्नी खुलकर शेयर करती दिखाई देती हैं, जिसमें कीमोथेरेपी के अनुभव, इमोशनल एक्सपीरियंस और धीरे-धीरे ठीक होना शामिल रहा है. हालांकि एक्ट्रेस की तबीयत खराब होने के बाद से ही उनके फैंस के बीच मायूसी छाई हुई है और हर कोई बस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है.

Read More: Kriti Sanon लंदन में करोड़पति बिजनेसमैन के साथ बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, जानें कौन है ये शख्स?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।