बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। गौरी अक्सर फैंस के साथ अपने बच्चों और अपनी नई-नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी मां सविता छ्ब्बिर की एक बेहद खूबसूरत डांस वीडियो शेयर पोस्ट की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है गौरी की मां अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।

वैसे कुछ भी कहो शाहरुख खान की सासू मां कमाल हैं,क्योंकि गौरी खान का लेटेस्ट पोस्ट देखकर आप भी यही कहने वाले हैं। गौरी खान द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में वह जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को गौरी ने उनके बर्थडे पर ये वीडियो पोस्ट किया इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद प्यारा मैसेज लिखकर कहा- ऐसा कोई नहीं जो आपके स्टेप्स के साथ मैच कर सके… हैपी बर्थडे मॉम।’
वहीं अब गौरी के इस वीडियो को देख न केवल फैंस बल्कि सेलेब्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच एकता कपूर, महीप कपूर, भावना पांडे, संजय कपूर, ज़ोया अख्तर, अमृता अरोड़ा जैसे तमाम फ्रेंड्स ने गौरी खान की मां के वीडियो पर कॉमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जन्मदिन की बधाई भी दी है।

इस वीडियो में गौरी खान की मां सविता ‘डैडी’ कूल गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इतना जबरदस्त डांस किया है, जिसे देखकर आप खुद झूम उठेंगे। गौरी ने वीडियो पर लिखा है ‘मम्मी कूल’। बता दें, गौरी ने अपनी मां का ये वीडियो उनके जन्मदिन के खास दिन यानी 8 सितंबर को पोस्ट किया था। जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ करते थक नहीं रहा है।


Download Android App
Download iOS App



