करण जौहर (Karan Johar) देश के उन टॉप फिल्ममेकर्स में से एक हैं जिनके साथ हर एक्टर और एक्ट्रेस काम करना चाहता है। कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके करण जौहर अब तक बड़े पर्दे के लिए फिल्में बनाते आए हैं, लेकिन अब वह ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं।
- बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं
- करण जौहर नेटफ्लिक्स के साथ बिग बजट वेब सीरीज बनाएंगे
करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने अब तक सिनेमा जगत में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया है। निर्माता अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज बनाने के लिए तैयार है। करण वेब सीरीज का निर्देशन भी करने जा रहे हैं। बतौर निर्देशक वह इस फॉर्मेट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। करण हिंदी सिनेमा की कुछ टॉप अभिनेत्रियों के साथ इसे बनाने जा रहे हैं। यह वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए बनाई जाएगी।
जल्द शुरू होगी करण के सीरीज की शूटिंग
इस मेगा बजट सीरीज को करण जौहर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म के टाइटल पर अभी कोई अपडेट नहीं है। वहीं, सीरीज की स्क्रिप्ट की बात करें तो स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और इसकी शूटिंग 2025 की शुरुआत में शुरू होगी। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है।
कब रिलीज होगी सीरीज?
करण जौहर की सीरीज की रिलीज डेट के बारे में बात करते हुए, सूत्र का मानना है कि “वेब सीरीज अब अपने कास्टिंग चरण में है और इसका उद्देश्य प्रसिद्ध अभिनेताओं के एक समूह को एक साथ लाना है। करण जौहर का शो होने के नाते, वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स की सबसे महत्वाकांक्षी आगामी परियोजना माना जाता है। इसे 2025 में शूट किया जाएगा और 2026 में स्ट्रीम करने की तैयारी है।”
बड़े स्टार्स होंगे वेब सीरीज का हिस्सा
अब इस वेब सीरीज के लिए कास्टिंग शुरू हो गई है। कोशिश है कि इसके लिए मशहूर और जाने-माने सितारों को साइन किया जाए। बताया जा रहा है कि यह वेब सीरीज साल 2026 में रिलीज होगी। करण जौहर ‘द ट्रेटर्स’ नाम के एक और शो में व्यस्त हैं। फिलहाल इसकी शूटिंग सूर्यगढ़ा में चल रही है और इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। करण इसे होस्ट करेंगे।


Download Android App
Download iOS App





