हर पिता अपने बेटी के लिए पजेसिव होता है। ऐसे आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट के साथ भी है। ‘आशिकी’ डायरेक्टर अपनी बेटी को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव हैं। खासकर तब, जब बात आती है स्क्रीन पर किस और रियल लाइफ में डेटिंग की। एक पुराने इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने इसे लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि महेश भट्ट नहीं चाहते कि वह शादी करें। इसके अलावा एक बार महेश भट्ट ने धमकी देते हुए कहा था कि वह शाहीन और आलिया को बाथरूम में बंद कर देंगे और अपनी नजरों से दूर होने नहीं देंगे।

एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा, “मेरे पापा हमारी बहुत फिक्र करते हैं। उनका बस चले तो वे कभी मेरी शादी ना होने दें”। आलिया ने कहा कि उनके पिता कभी कभी उन्हें बाथरूम में बंद करने की भी धमकी देते हैं। आलिया ने कहा, “शादी की बात आते ही वे कहते हैं कि वे मुझे बाथरूम में बंद कर देंगे लेकिन अपनी आंखों से दूर नहीं जाने देंगे”। आलिया आगे बताती हैं, “पापा ने हमसे कहा कि हम कभी उनसे दूर नहीं जा सकते। वे हमारी शादी नहीं करना चाहते क्योंकि उन्हें डर है कि मैं उनसे दूर चली जाऊंगी”।

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। आलिया की बर्थडे पार्टी का आयोजन फिल्ममेकर करण जौहर ने किया था। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसी कई हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर रणबीर कपूर नहीं पहुंच पाए क्योंकि वो इन दिनों कोरोना पॉजिटिव हैं।


Download Android App
Download iOS App



