बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत अपने गार्जियस लुक की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वैसे मीरा की हमेशा कोई न कोई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल भी होती है,जिसमें मीरा अपने लुक से चाहे वो जिम वियर हो या फिर एथनिक अपने हर एक डे्रस में खूबसूरत दिखाई देती हैं। ऐसे में मीरा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो अपनी सहेलियों संग दिखाई दे रही हैं। यह सभी तस्वीरें मीरा राजपूत की एक फ्रेंड की शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन की है,जिसमें आकर्षण का केंद्र दुल्हन की जगह मीरा दिख रही हैं।

कुछ ऐसा है मीरा का खूबसूरत अंदाज
मीरा कपूर हाल ही में अपनी फ्रेंड कुकरेजा की शादी में पहुंची है,जिसकी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करते हुए मीरा ने लिखा-ब्राइड स्क्वॉड।
शेयर की गई इन तस्वीरों में मीरा एक बेहद खूबसूरत फ्यूजन गाउन पहने दिखाई दे रही हैं। गाउन के साथ उन्होंने डायमंड-पन्ना ब्रेसलेट और इयरिंग्स पहने हुए हैं। वहीं मेकअप की बात करे तो कम मेकअप के साथ सिंपल हेयर स्टाइल में भी शाहिद कपूर की वाइफ कायमत ढा रही हैं।

इन तस्वीरों के अलावा मीरा ने अपनी दोस्त की शादी की कई और रस्मों की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है,जिसमें से एक फोटो में मीरा सीक्विन वाली साड़ी के साथ एक भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज पहने दिखाई दी।

यहां पर देखें शादी की कुछ इनसाइड तस्वीरें…
1.

2.

3.

4.

बता दें इससे पहले मतलब वैलेंटाइंस डे के खास मौके पर मीरा ने अपनी इसी बेस्ट फ्रेंड को विश किया था और शादी पर करीब 1 साल बाद उनसे मुलाकात होने पर खुशी भी जाहिर की थी। इस पोस्ट में मीरा ने अपनी फ्रेंड के लिए लिखा था,तुमसे तुमसे मिलने और अपनी बांहों में भर लेने का अब और इंतजार नहीं कर सकती।
बताते चले कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की शादी साल 2015 में हुई थी। यह कपल बेटी मिशा और बेटे ज़ैन के माता-पिता हैं।


Download Android App
Download iOS App



