सोशल मीडिया की दुनिया में अपने दमदार अंदाज और वीडियो से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले फैसल शेख यानी Mr Faisu को लेकर एक बहुत बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। जी हां, फैसल की शादी को लेकर लंबे समय से अंदाज़े लगाए जा रहे थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सब हैरान हैं। इस वायरल वीडियो में फैसल की शादी का कार्ड साफ नजर आ रहा है, जिसमें उनकी होने वाली दुल्हन का नाम और निकाह की तारीख भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि इस वायरल कार्ड में क्या-क्या खुलासे हुए हैं।
वायरल वेडिंग कार्ड ने खोले सारे राज़, सामने आया दुल्हन का नाम
Watch 🚨
Social Media star and actor #MrFaisu ’s wedding card goes viral with bride’s name and nikah date 🔔
As per the wedding card, MR. FAISU & TANYA ‘s wedding is scheduled for October 18, 2026, followed by the reception on October 19. pic.twitter.com/DCXHNAk3d0
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) September 29, 2026
फैसल शेख अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी होने वाली हमसफर के बारे में खुलकर बात नहीं की थी। हाल ही में युविका चौधरी (Yuvika Choudhary) के एक लेटेस्ट व्लॉग में फैसल की शादी का कार्ड अचानक से स्पॉट किया गया। इस वायरल वीडियो और कार्ड में ‘MR. FAISU & TANYA’ लिखा हुआ साफ देखा जा सकता है।
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस के बीच हंगामा मच गया। हालांकि, फैसल या उनके परिवार की तरफ से अभी तक ऑफिशियल तौर पर दुल्हन के नाम या पहचान को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन इस कार्ड ने इंटरनेट पर तहलका जरूर मचा दिया है।
इस दिन बजेगी निकाह की शहनाई, रिसेप्शन की तारीख भी आई सामने

वायरल हो रहे इस वेडिंग कार्ड के मुताबिक, Mr Faisu इस साल यानी 2026 के अक्टूबर महीने में घोड़ी चढ़ने वाले हैं। कार्ड पर छपी जानकारी के अनुसार, फैसल का निकाह 18 अक्टूबर 2026 को होने वाला है, जबकि इसके ठीक अगले दिन यानी 19 अक्टूबर को ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है। फैंस इस खबर के सामने आने के बाद से बेहद एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अंदाज़ा लगा रहे हैं कि क्या वाकई फैसल इस अक्टूबर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
पहले भी शादी को लेकर हिंट दे चुके हैं फैजू

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही फैसल ने साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। जब उनसे पूछा गया था कि क्या वो जुलाई में शादी कर रहे हैं, उन्होंने जुलाई में शादी होने की बात से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन यह जरूर कंफर्म किया था कि वह इसी साल (2026) सौ प्रतिशत शादी करने वाले हैं।
अब जैसे ही यह वायरल कार्ड सामने आया है, फैंस पुरानी बातों को जोड़कर देख रहे हैं और मान रहे हैं कि फैसल का यह साल सच में उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बनने वाला है। देखना यह होगा कि फैसल खुद इस वायरल कार्ड और शादी की खबरों पर ऑफिशियल ऐलान कब करते हैं।
आपको बता दें कि फैसल शेख और जन्नत जुबैर की जोड़ी को सोशल मीडिया पर फैंस का हमेशा से बेशुमार प्यार मिलता रहा है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियो और रील्स में काम किया है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। एक समय पर दोनों के रिश्ते और अफेयर की खबरों ने भी इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं, और फैंस हमेशा से चाहते थे कि उनकी यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी रियल लाइफ में भी बदल जाए।
हालांकि, वक्त के साथ दोनों ने हमेशा खुद को अच्छा दोस्त ही बताया। अब जैसे ही फैसल की जिंदगी में ‘तान्या‘ के नाम और निकाह की तारीख वाला यह वायरल कार्ड सामने आया है, एक तरफ जहां फैंस हैरान हैं, वहीं दूसरी तरफ जन्नत के साथ उनके पुराने दिनों को याद करके सोशल मीडिया पर रिएक्शन आ रहे है। अब देखना यह होगा कि इस वायरल कार्ड की सच्चाई पर खुद फैसू और जन्नत का क्या रिएक्शन सामने आता है।
Read More: Paris Fashion Week: Aishwarya Rai Bachchan का ग्लैमरस अंदाज कर देगा मदहोश, रेड हेयर..


Download Android App
Download iOS App




