Naga Chaitanya को फिर आई एक्स वाइफ की याद! Samantha Ruth Prabhu भी हुईं इमोशनल

Summary :

नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया पर सामंथा रुथ प्रभु के साथ अपनी पहली फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। 13 साल पहले ये जोड़ी एकसाथ फिल्म ‘ये माया चेसावे’ में नजर आई थी। फैंस ने इस जोड़ी को फिल्म में बहुत पसंद किया था।

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की जोड़ी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दर्शकों की फेवरेट जोड़ियों में से एक हैं। फैंस को बहुत कम ही ऐसे स्टार्स की जोड़ियां पसंद आती हैं जिन्हें को हमेशा साथ देखना चाहते हैं। हालांकि अब ये जोड़ी रियल लाइफ में अलग हो चुकी है। तलाक के बाद सामंथा और नागा की जोड़ी फैंस को पर्दे पर देखने को मिलती है इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
मगर 13 साल पहले ये जोड़ी पहली बार तेलुगु फिल्म ‘ये माया चेसावे’ में देखने को मिली थी। इस फिल्म में सामंथा और नागा पहली बार एक दूसरे साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए थे और इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन फैंस ने खूब पसंद किया था। ना सिर्फ जोड़ी बल्कि फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।
बता दें कि इस फिल्म ने 13 साल पूरे कर लिए हैं, जिसका जश्न मनाते हुए नागा चैतन्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़े कुछ पोस्टर शेयर किए हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के 13 साल पूरे होने पर एक्टर ने फिल्म के पोस्टर साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है। नागा चैतन्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।
नागा चैतन्य ने फिल्म का जो पोस्टर शेयर किया है उसमें उनके साथ उनकी को-स्टार सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आ रही हैं। पोस्टर में नागा ने सामंथा को पीछे से अपनी बाहों में पकड़ रखा है और उसी के नीचे नागा चैतन्य अकेले एक ब्रिज के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर तेलुगु में फिल्म का नाम लिखा हुआ है।
इस फिल्म से पहले नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने कभी साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया था। ये पहली बार था जब दोनों किसी मूवी में साथ आए थे और अपनी फिल्मी ही साथ फिल्म से दोनों ने दर्शकों को जीत लिया था। तब से लेकर आजतक नागा और सामंथा की जोड़ी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इन दोनों को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं।

ना सिर्फ एक्टर बल्कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी अपनी फिल्म ‘ये माया चेसावे’ के 13 साल पूरे होने पर ट्वीटर पर एक इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘मैं इस प्यार को फील करती हूं। ये वही है जो मुझे आगे बढ़ाता है। अभी और हमेशा के लिए, मैं जो कुछ भी आज हूं बस इसी वजह से ही हूं। 13 साल और हम अभी शुरुआत कर रहे हैं।’
सामंथा ने अपने इस ट्वीट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें ट्वीटर पर सामंथा के 13 अभूतपूर्व वर्ष ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है। बात करें सामंथा और नागा की तो दोनों ने ‘ये माया चेसावे’ के बाद कई साउथ फिल्मों में साथ काम किया है और हर बार इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाया है।

Desk Team