Neeraj Goyat And Divyendu Controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के 2 एक्टर्स और एक बहुत ही पॉपुलर बॉक्सर के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है. हालांकि इस वीडियो को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि ये सब बस प्रोमोशन के लिए किया जा रहा है, तो वहीं कुछ का कहना है कि ऐसी लड़ाई लोगों को नेगेटिव तौर पर इन्फ्लुएंस कर सकती है. तो चलिए एक बार जान लेते हैं कि क्या है पूरा मामला.
दरअसल आज कल के दौर में प्रोमोशन के तरीके पूरी तरह से बदल चुके हैं. अब प्रोमोशन सिर्फ पब्लिक अपियरेंस या इंटरव्यू तक ही नहीं रह गया है, बल्कि रील्स, फैंस से बातचीत और पोस्टिंग तक भी फैल गया है. हालांकि, कई बार ऑनलाइन बातचीत अनचाहा मोड़ ले लेती है और विवाद का कारण बन जाती है. हाल ही में, इंडियन बॉक्सर नीरज गोयट का पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा के साथ एक ऑनलाइन विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि नीरज ने पुलकित और दिव्येंदु के साथ हाथापाई तक कर डाली.
Neeraj Goyat And Divyendu Controversy: नीरज गोयत ने पुलकित सम्राट और दिव्येंदु को हराया
एक वायरल वीडियो में, जो शायद नीरज गोयट ने ही रिकॉर्ड करवाया है, उसमें साफ तौर पर ये देखने को मिल रहा है कि नीरज किस तरह पुलकित और दिव्येंदु के पास जाते हैं और उन्हें धक्का देने लगते हैं. जिससे तीनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है, ऐसे में दिव्येंदु और उनके बाकी साथी पुलकित को बचाने के लिए बीच में कूद पड़ते हैं, लेकिन नीरज पुलकित को घसीटता हुआ बिल्डिंग से बाहर ले जाने की कोशिश करता रहता है. ये वीडियो अब देखते ही देखते वायरल हो गया और इंटरनेट यूजर्स इसे देखकर हैरान रह गए हैं.
Neeraj Goyat And Divyendu Controversy: कहां से हुई झगड़े की शुरूआत?
इस झगड़े की शुरूआत एक अपकमिंग सीरिज ‘ग्लोरी’ के टीज़र रिलीज के बाद से हुई. जिसपर पुलकित और दिव्येंदु को नीरज की ओर से एक रिएक्शन मिला. इस टीजर पर कमेंट करते हुए नीरज ने जवाब दिया था कि, “फिल्मी बॉक्सिंग में क्या है मेहनत, असली बॉक्सिंग होती तो बात अलग होती.”

जिसपर दिव्येंदु ने जवाब दिया था कि: “यार तुम अपनी लाइन में रहो, हम अपनी में रहेंगे… क्योंकि अगर हमने लाइन बदल ली तो।” फिर नीरज गोयट ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा कि: “तुमलोग मेरी लाइन में आ भी नहीं सकते.” नीरज के इस जवाब पर पुलकित सम्राट ऑफेन्ड हो गए और उन्होंने कहा कि: “भाई हम लोग सिर्फ अपना शो प्रमोट कर रहे हैं! आपसे कोई लफड़ा नहीं है! थोड़ा सम्मान बना के रखें कृपा!”
Neeraj Goyat And Divyendu Controversy: नीरज गोयट की वजह से बढ़ा बवाल?

फिर इसपर भी नीरज गोयट ने जवाब दिया और कहा कि: “तुम लफड़ा कर भी नहीं सकते.” ऐसे में दिव्येंदु बीच में आए और उन्होंने कहा कि: “हाहाहाहा…कितना ना समझ है तू…कोई ना…बाकी मिलके समझ देंगे…पुलकित सम्राट फोन उठा.” एक तरह से दिव्येंदु ने नीरज को चुनौती दी और पुलकित इस पर राजी हो गए. इस तरह, ये बात झगड़े का कारण बनी. ऐसे में अब हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या नीरज गोयट ने पुलकित को सचमुच मारा है?

तो हम आपको बता दें कि नीरज और पुलकित की लड़ाई का ये वायरल वीडियो असल में एक्टर की अपकमिंग सीरीज़ ‘ग्लोरी’ के प्रोमोशन करने का एक तरीका है, जो पॉपुलर बॉक्सर नीरज के होमलैंड पर बेस्ड है. प्रोमोशन को बढ़ावा देने के लिए नीरज, पुलकित और दिव्येंदु एक फ्रैंडली मैच खेलेंगे. आपको बता दें कि ‘ग्लोरी’ नेटफ्लिक्स की अपकमिंग स्पोर्ट्स क्राइम थ्रिलर सीरीज़ है जिसमें पुलकित सम्राट लीड रोल में हैं. यह सीरीज़ ओटीटी पर उनका पहला बतौर एक्टर प्रोजेकट है और ये सीरीज़ 1 मई को रिलीज़ होने वाली है.























