Madhuri Dixit और Triptii Dimri की फिल्म देखकर चौंक गईं प्रियंका चोपड़ा, ‘Maa Behen’ को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात, इंटरनेट पर वायरल हुआ पोस्ट

Priyanka Chopra Review Maa Behen Film

Priyanka Chopra Review Maa Behen Film: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सात समंदर पार रहकर भी भारतीय सिनेमा पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘मां-बहन’ (Maa Behen) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धरना दुर्गा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब इस फिल्म को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक ऐसा रिव्यू दिया है, जो हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है।

Priyanka Chopra Review Maa Behen Film:  ‘Maa Behen’ को बताया ‘चालाक’

Priyanka Chopra Review Maa Behen Film
Priyanka Chopra Review Maa Behen Film ( Source : Social Media)

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए फिल्म की पूरी टीम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया और एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। प्रियंका ने फिल्म की कहानी और इसके शूटिंग को बहुत ही अनोखा बताया।

उन्होंने लिखा, “यह कितनी चालाक (Clever) फिल्म है। बहुत ही सटीक, मजेदार और बेहतरीन तरीके से बनाई गई।” प्रियंका के इस रिव्यू से साफ है कि फिल्म की डार्क-कॉमेडी और सस्पेंस से भरी कहानी ने उनका दिल जीत लिया है। प्रियंका का यह इंस्टाग्राम पोस्ट उनके फैंस के बीच तेजी से शेयर किया जा रहा है।।

Madhuri Dixit Maa Behen: माधुरी को बताया ‘क्वीन’ और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग की मुरीद हुईं ‘देसी गर्ल’

Madhuri Dixit Maa Behen
Madhuri Dixit Maa Behen ( Source : Social Media)

फिल्म में कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के लिए खास बातें लिखीं। माधुरी दीक्षित के बारे में उन्होंने लिखा, “मेरी क्वीन माधुरी दीक्षित नेने, जो हमेशा पूरी महफिल लूट लेती हैं (Scene Stealer)।” इसके साथ ही उन्होंने तृप्ति डिमरी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘अद्भुत’ (Phenomenal) बताया। प्रियंका ने लिखा कि दोनों ही एक्ट्रेसेस ने फिल्म में कमाल की प्रस्तुति दी है, जिसे देखना बेहद मजेदार था।

Tripti Dimri Maa Behen: इन्फ्लुएंसर धरना दुर्गा की फैन बनीं प्रियंका, डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी को दी बधाई

Tripti Dimri Maa Behen
Tripti Dimri Maa Behen ( Source : Social Media)

फिल्म में एक अहम किरदार निभाने वालीं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर धरना दुर्गा की तारीफ में भी प्रियंका ने बड़े बोल बोले। उन्होंने धरना को टैग करते हुए लिखा, “मैं हमेशा से तुम्हारी बहुत बड़ी फैन रही हूं और मैं यह देखने के लिए बेताब हूं कि तुम आगे क्या नया धमाका करने वाली हो। ऐसे ही आगे बढ़ती रहो।

इसके अलावा प्रियंका ने फिल्म के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी के काम को बहुत ही सच्चा और सिनेमाई बताया। आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी एक सिंगल मदर और उसकी दो बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके घर में अचानक पड़ोसी की मौत के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो जाता है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ अब फिल्मी सितारों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है।

Read More: Kangana Ranaut ने पर्दे पर जिंदा किया 26/11 का वो खौफनाक सच, ‘भारत भाग्य विधाता’ में नर्सों की जांबाजी देख..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।