रकुल ने सिखाया सबक

Summary :

NULL

छेड़खानी की घटनाएं बॉलीवुड हसीनाओं के साथ होती रहती हैं। कुछ अभिनेत्रियां छेड़छाड़ को लेकर किसी से शिकायत नहीं कर पाती और कई मुंहतोड़ जवाब देती हैं ताकि छेड़ने वाले को करारा सबक मिल सके। रकुल प्रीत सिंह ऐसा ही कर चुकी हैं। वह कहती हैं कि एक बार मैं और मेरे दोस्त नैनीताल गए थे और एक दुकान से हम स्वेटर खरीद रहे थे और उन्हें ट्राइ कर रहे थे। तभी हमने देखा कि एक लड़का मेरी तस्वीरें खींचे जा रहा था।

मुझे बहुत गुस्सा आया। मैं उसके पास गई, मैंने उसके हाथ से कैमरा छीना और उसे कस के थप्पड़ मार दिया। उसने पलट कर मुझे एक पंच मारा और वहां से भागने लगा। मैंने भी पलटकर उस पर पत्थर से वार किया था। इस घटना के बाद मेरे घरवालों और दोस्तों का कहना था कि मुझे खामख्वाह झांसी की रानी बनने की क्या जरूरत थी? मगर मेरा कहना था कि जब तक लड़कियां आवाज नहीं उठाएंगी, तब तक उनके खिलाफ जुर्म कम नहीं होंगे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

 

Desk Team