रंग दे बसंती फेम एक्टर सिद्धार्थ ने किया साइना नेहवाल पर बेहूदा कमेंट, ट्रोलर्स ने लगाई क्लास

Summary :

इस वक़्त बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर सिद्धार्थ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे है। लेकिन उनका यू सुर्खियों में आने का कारण उनका कोई अच्छा काम या उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका साइना नेहवाल पर किया गया बेहूदा कमेंट है जिसे लेकर वो विवादों में घिर गए हैं।

इस वक़्त बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर सिद्धार्थ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे है। लेकिन उनका यू सुर्खियों में आने का कारण उनका कोई अच्छा काम या उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका साइना नेहवाल पर किया गया बेहूदा कमेंट है जिसे लेकर वो विवादों में घिर गए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी हर तरफ आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें फ्लॉप एक्टर तक कह दिया है। 
ऐसा कमेंट करते हुए सिद्धार्थ शायद भूल गए कि साइना नेहवाल 2012 ओलिंपिक में ब्रोंज मैडल विजेता, 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर और 2017 में ब्रोंज पदक विजेता रह चुकी हैं। ये सभी मैडल उन्होंने देश के लिए कमाए हैं। दरअसल, साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर ट्वीट करते हुए लिखा था- ‘कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता यदि उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं सबसे कड़े शब्दों में, अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।”
इसपर एक्टर एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- “दुनिया की *** चैंपियन … भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं। तुम्हे शर्म आनी चाहिए #Rihanna” एक्टर सिद्धार्थ अपने इस आपत्तिजनक कमेंट के बाद जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- “किसी के लिए ऐसी भाषा विशेष रूप से उसके लिए जिसने देश को गौरवान्वित किया है। क्या यह सब पैसे कमाने के लिए हैं? अभिनेता के तौर पर तुम्हारा पतन तो पहले ही हो चुका है, अब इंसानियत भी खो दी है क्या?”

एक ने लिखा- एक महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप में इसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा- कृपया किसी मनोवैज्ञानिक की सलाह लो.. तुम्हारे दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। करियर में फ्लॉप फिल्में देने वाले साइना को सिखाने आए हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो ट्विटर से सिद्धार्थ का अकाउंट सस्पेंड करने की मांग भी की है। एक यूजर ने लिखा- ये लोग दिखावे के लिए महिलाओं के हक में आवाज उठाते हैं और खुद महिलाओं के लिए ऐसे शब्दों का चयन करते हैं।

Desk Team