Ranveer Singh को अमेरिका से मिली मारने की धमकी, जानें कौन है इसके पीछे का असली मास्टरमाइंड

Ranveer Singh Received Extortion Threat

Ranveer Singh Received Extortion Threat: बॉलीवुड में अपनी एनर्जी से सबको हैरान कर देने वाले स्टार रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. क्योंकि एक्टर को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामले में नया अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों द्वारा भेजी गई है और मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, ये धमकी एक अमेरिकी नंबर से वॉइस नोट के जरिए रणवीर के मैनेजर के व्हाट्सएप पर भेजी गई थी.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने इसकी शुरुआती जांच शुरू कर दी है और एक्टर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. वहीं पुलिस अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत कर के नंबर की डिटेल्स हासिल करने की कोशिश कर रही है. आईएएनएस के एक पोस्ट में ये बताया गया है कि, मुंबई पुलिस इस जांच में लगी हैं. पुलिस के मुताबिक, यह धमकी रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर एक अमेरिकी नंबर से वॉयस नोट के जरिए भेजी गई. जांच में सामने आया है कि धमकी भरा ये संदेश भेजने वाले ने अपनी पहचान छुपाने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया था, जिससे उसके आईपी एड्रेस और लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो रहा है.

Bishnoi Gang Demands ₹10 Crore Ransom From Ranveer Singh: वॉयस नोट से आया मैसेज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News18.com (@cnnnews18)

क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि वॉयस नोट में बोलने वाले व्यक्ति की आवाज बिश्नोई गैंग के करीबी सहयोगी हैरी बॉक्सर (हैरी बॉक्सर) से मिलती है. हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि के लिए और सबूत जुटा रही है और ऑडियो की फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है. ये भी जांचा जा रहा है कि कहीं ये आवाज डीपफेक या एआई की मदद से तो नहीं बनाई गई है.

Ranveer Singh News: वॉयस नोट के जरिए मिली धमकी

Ranveer Singh Received Extortion Threat
Ranveer Singh Received Extortion Threat (Source: Social Media)

आपको बता दें कि धुरंधर का सफलता के बाद रणवीर सिंह को वॉयस नोट में दस करोड़ रुपये की मांग की गई है. धमकी मिलने के बाद रणवीर ने तुरंत मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी दी और फिर तुरंत ही पुलिस ने इसपर एक्शन लिया. पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी थी. मुंबई के वर्ली स्थित ब्यू मोंडे सोसायटी में अब एक्टर के घर के बाहर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी तैनात हैं. वैसे क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है और इस मामले पर आगे की जांच की जा रही है.

Ranveer Singh Received Extortion Threat: बढ़ती बॉलीवुड टार्गेटिंग

Ranveer Singh Received Extortion Threat
Ranveer Singh Received Extortion Threat (Source: Social Media)

गौरतलब है कि हाल ही में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर भी गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें बिश्नोई गैंग के शुभम लोनकर के शामिल होने की आशंका है. इसी कड़ी में अब रणवीर सिंह को धमकी मिली है. इससे पहले सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा को भी बिश्नोई गैंग से जुड़े एक शख्स की ओर से एक ईमेल से धमकी भेजी गई थी.

Ranveer Singh Received Extortion Threat: जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया था और अब दोनों मामलों की जांच एक साथ की जा रही है. ऐसे में पुलिस का मानना है कि ये सारी धमकियां सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को डराने-धमाकाने के लिए दी जा रही है. हालांकि इनके पीछे का असली मकसद क्या है, इसका खुलासा अभी भी नहीं हो पाया है.

Read More: Rashmika Mandanna और Kriti Sanon बनी Lesbian!, जानें दोनों एक्ट्रेस ने शाहिद के प्यार को क्यों ठुकराया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।