Rashmika Visits Vijay Maternal Home: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई थी. इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा और तब से लेकर अब तक हर जगह बस इनके ही चर्चे हो रहे हैं, हर कोई बस इनकी ही शादी की बातें कर रहा है. यहां तक कि फैंस के साथ साथ अब सेलेब्स भी बस इस कपल की शादी को लेकर चर्चा कर रहे हैं.
Virosh Wedding: विजय के पैतृक गांव थुम्मनपेट पहुंची रश्मिका

शादी के बाद से ही दोनों का काफी टाइट शेड्यूल था. ऐसे में रश्मिका विजय के पैतृक गांव थुम्मनपेट (तेलंगाना) गईं, जहां सत्यनारायण की पूजा थी. वहां वो विजय के मामा पक्ष के परिवार से मिलीं और आशीर्वाद लेती दिखाई दीं. उनके इस बेहतरीन और संस्कारी अंदाज ने हर किसी का दिल जात लिया है.
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: नाना-नानी के घर पहुंचे विजय

रश्मिका को लेकर विजय अपने नाना-नानी के घर पहुंचे. कपल की फैमिली के साथ फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में विजय अपनी नानी-नाना की स्मृति स्थलों पर सिर झुकाते नजर आ रहे हैं. एक्टर ने कैजुअल ऑरेंज टी-शर्ट और पैंट पहनी थी, जबकि रश्मिका ने ब्लू सिल्क साड़ी में अपने जलवे बिखेरे. दोनों ने फैमिली के साथ पोज दिए, इस दौरान विजय की मां बहू रश्मिका के बगल में खड़ी रहीं.
Rashmika Visits Vijay Maternal Home: रूट्स से जुड़े हुए हैं रश्मिका और विजय

रश्मिका और विजय को पूर्वजों का आशीर्वाद लेता देख फैंस का दिल गदगद हो गया है. फैंस कपल की सादगी पर दिल हार रहे हैं, रश्मिका और विजय ने खुशियों में बडे़-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर साबित कर दिया कि उनके लिए परिवार कितना महत्व रखता है. रश्मिका और विजय के चाहने वालों का मानना है कि इतने बड़े स्टार होकर भी दोनों अपनी जमीनी हकीकत नहीं भूले हैं, यही से पता चलता है कि वो अपनी रूट्स से कितने जुड़े हुए हैं.
Read More: Mandana Karimi ने जिस थाली में खाया उसी में किया छेद, जानें एक्ट्रेस क्यों छोड़ना चाहती है भारत?















