बिग बॉस के घर में एक बार फिर इक्वेशन बदलती दिखाई दे रही है। अब इस सीजन की सबसे गहरी दोस्ती में दरार आती नज़र आ रही है। जैस्मिन भसीन और रुबीना दिलैक के बीच जबरदस्त दोस्ती देखने को मिली। लेकिन घर में चल रहे कैप्टेंसी टास्क से दोनों के रिश्तों की डोर कमजोर पड़ती नजर आ रही है। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैसे दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा होगा। इसी कारण से अभिनव शुक्ला भी रुबीना से खफा हो जायेंगे।
टास्क में रुबीना और जैस्मिन के बीच बहसबाजी होती दिखेगी। रुबीना जैस्मिन को बोलती हैं कि तुमको हमें शैतान बनाना ही है, हमें डिमोरलाइज करना है करती रहो। इस पर जैस्मिन कहती हैं अपने शब्दों का फेर मुझ पर मत चलाया करो। तो रुबीना कहती हैं शुगर में लपेट-लपेट कर बात करने को भी बदतमीजी में लिया जाता है। तो जैस्मिन बोलती हैं बस बहुत हुआ रुबीना। रुबीना बोलती हैं, तुझसे इतनी इम्मच्योर बातों की मैं उम्मीद नहीं करती हूं।
आगे रुबीना जैस्मिन से कहती हैं मेरे मुंह पर बात करना मेरे पीछे नहीं। तो जैस्मिन बोलती है चालाकी वाले खेल किसी और के साथ खेलना जो आपकी आदत है।
वहीं अभिनव रुबीना से बोलते हैं तुझे क्या जरुरत थी बोलने की। बस कर, इस पर सफाई तो देना ही मत। रुबीना बोलती हैं- मेरी खुद की बात सामने वाले की बात से बहुत छोटी हो गई है, मेरे सामने उसकी बात मत करना प्लीज, तो वहीं अभिनव बोलते हैं खुद की तुम्हारी अकल नहीं है, तो अभी मत बोलो ये सब। रुबीना बोलती है विश्वास मेरी बातों का करो।
ऐसे में रुबीना की इस घर में अपने सबसे करीबी दोनों लोगो से लड़ाई होना उनके लिए मुश्किले पैदा कर सकता है। हो सकता है रुबीना अब बिलकुल अकेली हो जाए या फिर अब उनका गेम और भी स्ट्रोंग हो जाए।


Download Android App
Download iOS App







