फिल्मी सेटों पर हम देखते आए हैं कि कलाकार एक-दूसरे के साथ प्रैंक करते रहते हैं ताकि मस्ती का माहौल बना रहे लेकिन यहां हम किसी फिल्मी सेट की बात नहीं कर रहे बल्कि ‘सुपर डांसर-2’ को लेकर बात हो रही है, जहां जज बने अनुराग बसु कुछ न कुछ शरारतें करते रहते हैं। ऐसी ही एक शरारत उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ कर डाली जिसमें शिल्पा शेट्टी को प्रेग्नेंट बता दिया गया।
दरअसल, ‘सुपर डांसर-2’ में शिल्पा और अनुराग बसु एक साथ जज करते नजर आ रहे हैं। अनुराग बसु ने शो के ब्रेक में शिल्पा का चुपके से फोन चुरा लिया। फिर उनके मोबाइल से उनकी बहन शमिता शेट्टी को मैसेज करके कह दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं। मैसेज मिलते ही शमिता बेहद खुश हुईं। उन्होंने शिल्पा को कई फोन किए और मैसेज कर बधाई दी। इस पर शिल्पा को कुछ समझ नहीं आया। उन्हें शमिता को समझाने के लिए काफी समय लगा कि ऐसा नहीं है। बाद में शिल्पा को पता लगा कि यह सब अनुराग की शरारत है।


Download Android App
Download iOS App



