टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पलक तारे जमीन पर के स्टार दर्शील सफारी के अपोजिट नजर आने वाली हैं।
मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कहा है कि उनकी बेटी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है और कुछ प्रोजेक्ट पर बातचीत चल रही है। सूत्रों ने बताया कि श्वेता की बेटी पलक ‘तारे जमीन पर’ फिल्म से फेमस होने वाले दर्शील सफारी के साथ फिल्म ‘क्वीकि’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर सकती है।
श्वेता से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा, ‘हां पलक बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वो इसके लिए दर्शील से भी बात कर रही हैं। इसके बारे में जल्द ही ऑफिश्यल स्टेटमेंट जारी किया जाएगा।
एक्ट्रेस श्वेता ने मशहूर टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘परवरिश’ में काम किया है। उन्होंने रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ का एक सीजन भी जीता है और डांस रियल्टी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी भाग लिया है।


Download Android App
Download iOS App






