Siddharth Malhotra 40th Birthday: पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं कियारा

Summary :

कियारा ने सिद्धार्थ के बर्थडे पर शेयर की खास तस्वीरें

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को बहुत ही खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है

कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे पर उनके साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं

इन तस्वीरों में कभी सिद्धार्थ अकेले पोज दे रहे हैं, तो कभी अपनी वाइफ कियारा संग रोमांटिक होते नजर आए

सिद्धार्थ और कियारा की ये तस्वीरें वेकेशन की हैं, जिसमें दोनों अलग-अलग लोकेशन्स पर घूमते हुए दिखाई दिए

वहीं एक फोटो में दोनों साइकिल पर बैठे हुए हैं, जिसमें सिद्धार्थ वाइफ कियारा को किस करते दिखे

कियारा ने सिद्धार्थ संग इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘हैप्पी बर्थडे सोलमेट..’

कियारा और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री पर दोनों के फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही सिड को बर्थडे विश भी करते दिखे

बता दें कि कियारा आडवाणी आखिरी बार हालिया रिलीज फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।