The Kerala Story 2 Controversy: Kerala Story 2 का ट्रेलर बीते दिन रिलीज़ किया गया है. लेकिन धर्म परिवर्तन और बीफ खिलाने जैसे मुद्दे पर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. इस फिल्म के ट्रेलर में कुछ ऐसे डायलॉग हैं जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस देख को मिल रही है. यहां तक कि कई लोग तो इस बॉयकॉट करने तक को कह रहे हैं.
The Kerala Story 2 Trailer Launch Controversy: फिल्म के डायलॉग पर बवाल

ट्रेलर में दिखाए गए कुछ सीन और संवाद ऐसे हैं जिनमें जबरदस्ती बीफ खिलाने, धर्म परिवर्तन और पहचान बदलने जैसे संकेत मिलते हैं. जिसे लेकर यूजर्स दो तरफ बंट गए हैं. जहां कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म के जरिए सच्चाई दिखाने की कोशिश की गई है. तो वहीं कुछ का कहना है कि फिल्म एक पूरे समुदाय को जनरलाइज करते हुए डिफेम कर रही है, इसी के साथ फिल्म में चीजों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.
The Kerala Story 2: ‘मेरा राशिद, मेरा सलीम ऐसा नहीं है…’

ट्रेलर में एक महिला किरदार का डायलॉग है-‘मेरा राशिद, मेरा सलीम ऐसा नहीं है…’, यही लाइन सोशल मीडिया पर इमोशनल ट्रिगर बन गई है. यूजर्स का कहना है कि इस डायलॉग के ज़रिये डर, शक और अविश्वास की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘केरल स्टोरी 2.0 हिंदुओं की सच्चाई को दिखाती है. ये तुम्हारी बहन-बेटी हो सकती हैं इससे पहले देर हो जाएं इनकी रक्षा करो. तो वहीं कुछ का कहना है कि ये सिर्फ एक एजेंडा के तहत बनाई गई एक काल्पनिक फिल्म है.
The Kerala Story 2 Controversy: जानबूझ कर ये मुद्दा उछाला गया है?

कई यूजर्स का कहना है हर रिश्ते को साजिश की तरह दिखाना गलत है. किसी का कहना है बीफ और कन्वर्ज़न जैसे मुद्दों को जानबूझकर उछाला गया है”. वहीं किसी का कहना है कि ये फिल्म जानबूझकर इस्लाम को बदनाम करने के लिए बनाई गई है. खैर इतना सब होने के बाद ये फिल्म बैन होगी या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा. हालांकि जानकारी के लिए आपको बता दें कि, ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.
Read More: Siddhant Chaturvedi जल्द युवराज सिंह की बॉयोपिक में करेंगे काम? जानें एक्टर के मन की बात


Download Android App
Download iOS App




