MP Budget 2026 Highlights: Madhya Pradesh की Mohan Yadav सरकार का तीसरा बजट वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री Jagdish Devda ने पेश किया। 4.65 लाख करोड़ रुपए का यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जिसमें युवा, किसान और महिलाओं को केंद्र में रखा गया है। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन पेश किए गए इस बजट में आम जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है।
MP Government Budget 2026: युवाओं के लिए रोजगार और भर्ती पर बड़ा जोर
राज्य की लगभग 28% आबादी 15 से 29 वर्ष की है, जबकि 15 से 59 वर्ष आयु वर्ग की जनसंख्या 62% है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया है।
राज्य पुलिस विभाग में 22,500 भर्तियां की जाएंगी, वहीं आंगनवाड़ी में 19,000 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। साथ ही रोजगार मेलों और बेहतर शिक्षा सुविधाओं के माध्यम से युवाओं को अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
Budget 2026 highlights MP : 2026 होगा ‘किसान कल्याण वर्ष’
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश कृषि उत्पादन और किसान कल्याण के स्वर्ण युग की ओर अग्रसर है। किसानों की समृद्धि के लिए वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित किया गया है।
मध्य प्रदेश संतरा, टमाटर, धनिया और लहसुन उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है, जबकि सब्जी और फूल उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।
प्रदेश में 213 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 670 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन हो रहा है। भंडारण क्षमता 431.24 लाख टन है, जो देश में सर्वाधिक है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 6,000 रुपए वार्षिक मिलते हैं, वहीं राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से अतिरिक्त 6,000 रुपए दिए जाते हैं। यानी कुल 12,000 रुपए सालाना सहायता प्रदान की जा रही है।
MP Budget 2026 highlights: गरीब और वंचित वर्ग के लिए विशेष प्रावधान
राज्य की कुल आबादी में लगभग 21% अनुसूचित जनजाति और 16% अनुसूचित जाति वर्ग शामिल है। सरकार का कहना है कि बजट प्रावधान केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि वंचित वर्गों के उत्थान का संकल्प है।
महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मजबूती
महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 को अधिक प्रभावी स्वरूप में लागू किया गया है।
लाडली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं, जिसके लिए 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत अब तक 51.76 लाख हितग्राहियों का पंजीयन हो चुका है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्यों पर फोकस MP Budget 2026 Highlights
प्रदेश में अधोसंरचना विकास के लिए हाइब्रिड अन्युटी मॉडल अपनाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 1,500 किमी नई सड़कों का निर्माण और 7,000 किमी सड़कों के नवीनीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
क्षतिग्रस्त पुलों के निर्माण और ‘हर घर नल’ योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।


Download Android App
Download iOS App








