निर्देशक गौतम तिन्नानुरी की धमाकेदार मनोरंजक फिल्म ‘किंगडम’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। निर्माताओं ने अभिनेता विजय देवरकोंडा स्टारर अपकमिंग फिल्म के टाइटल के साथ रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।
‘किंगडम’ में विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में हैं। इसका टीजर तीन भाषाओं में जारी किया गया है। साथ ही, निर्माताओं ने यह भी घोषणा की कि फिल्म इस साल 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर टीजर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, “यह ‘किंगडम’ है। सवाल। गलतियां। खून-खराबा। नियति। ‘किंगडम’ 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘किंगडम’ का अस्थाई टाइटल ‘वीडी12’ था।
टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। फिल्म की कहानी एक वर्ग के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। विजय देवरकोंडा ने अपने किरदार के लिए सिक्स-पैक और एक बहुत ही दमदार लुक अपनाया है, जिसमें छोटे बाल के साथ दाढ़ी भी है। टीजर में अभिनेता जेल में नजर आए।
फिल्म के निर्देशन के साथ कहानी भी गौतम तिन्नानुरी ने लिखी है। वहीं, फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है और संपादन नवीन नूली ने किया है।
इसका निर्माण नागा वामसी एस. और साई सौजन्या ने सितारा एंटरटेनमेंट और फॉर्च्यून 4 सिनेमा के बैनर तले किया है। फिल्म को श्रीकारा स्टूडियो ने प्रस्तुत किया है।
इस फिल्म के लिए कॉस्ट्यूम की जिम्मेदारी कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीरजा कोना संभाल रही हैं और गानों को विजय बिन्नी कोरियोग्राफ कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



