Vivek Sinha Gets Death Threats: धुरंधर 2 ने लोगो के दिलों पर इस तरह अपनी छाप छोड़ी है कि हर कोई इसका दिवाना बनता दिखाई दे रहा है. फिर चाहे वो नॉर्मल ऑडियंस हो या फिर कोई भी सेलेब्स हर किसी के अंदर इस फिल्म को देखने का खुमार चढ़ चुका है. हालांकि इस फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी हुए हैं और कई लोगों ने तो इसे प्रोपैगेंडा तक कह दिया है, लेकिन फिर भी इस फिल्म पर इस बात का कोई असर नहीं पड़ा है और इसकी कमाई लगातार बढ़ती हुई दिखाई दी है. पर इन सब के बीच कुछ ऐसा भी हुआ है, जिसनें फिल्म के एक्टर्स के लिए चिंता काफी बढ़ा दी है.
Vivek Sinha Gets Death Threats: विवेक सिन्हा का क्या है सीन?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है. जिसमें रणवीर सिंह यानी हमज़ा अली मजारी पाकिस्तान जाकर वहां की खूफिया जानकारी भारत में भेजता है. लेकिन उसी फिल्म में एक सीन ऐसा भी है जिसमें एक्टर विवेक सिन्हा जो कि प्लेन हाईजैक वाले सीन में बोलते हैं कि ‘हिंदु बड़ी ही डरपोक कॉम है’. उनपर अब अलग ही विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है.
Vivek Sinha Gets Death Threats: विवेका सिन्हा ने शेयर की वीडियो

दरअसल एक्टर विवेक सिन्हा ने फिल्म रिलीज से पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी फिल्म धुरंधर का डॉयलॉग बोल रहे थे कि ‘हिंदु बड़ी ही डरपोक कॉम है’. लेकिन फिल्म रिलीज के बाद उनको लोग अब जमकर गालियां द रहे है और कई लोगों ने तो उन्हें धमकी तक दे डाली है कि वो उनको घर में घुसकर मारेंगे. लेकिन अब खुद को जस्टिफाई करते हुए खुद विवेक सिन्हा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सबको समझा रहे हैं कि वो असल में पाकिस्तानी नहीं है.

विवेक ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कह रहे हैं कि लोग उन्हें तरह तरह की बाते कह रहे हैं, कुछ तो गालियां भी दे रहे हैं. लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी एक्टिंग लोगों को इतनी नेचुरल लगी है कि हर कोई उन्हें असली पाकिस्तानी समझने लगा है. लेकिन वो एक कलाकार है और पाकिस्तान में नहीं रहते, बल्कि मुंबई में रहते हैं. इसी के साथ उन्होंने फिल्म को प्यार देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा भी किया है.
Vivek Sinha Gets Death Threats: कितना है धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं अगर फिल्म धुरंधर की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 800 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में ये फिल्म और कितने रिकॉर्ड्स तोड़ती है?























