Google के फैसले से नाखुश हुई सरकार, इस बात को लेकर बढ़ा विवाद

Summary :

Play Store: Google ने अपने play store से शादी डॉट कॉम, नौकरी डॉट कॉम, 99 एकड़ डॉट कॉम जैसे पॉपुलर ऐप्स को हटा दिया है. सर्च इंजन कंपनी गूगल प्ले स्टोर (Google Action On Indian App Developers) का कहना है, कि उनकी गाइडलाइ का पालन इन ऐप डेवलपर्स ने नहीं किया है। Highlights Google के फैसले से गुस्से में सरकार इस बात को लेकर बढ़ा विवाद अब बैठक में होगा फैसला Info Edge और Google के बीच हुआ विवाद इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड और google के बीच बढ़ते विवाद में सरकार ने दखल दिया है। केंद्र सरकार ने google के…

Play Store

Play Store: Google ने अपने play store से शादी डॉट कॉम, नौकरी डॉट कॉम, 99 एकड़ डॉट कॉम जैसे पॉपुलर ऐप्स को हटा दिया है. सर्च इंजन कंपनी गूगल प्ले स्टोर (Google Action On Indian App Developers) का कहना है, कि उनकी गाइडलाइ का पालन इन ऐप डेवलपर्स ने नहीं किया है।

Highlights

  • Google के फैसले से गुस्से में सरकार
  • इस बात को लेकर बढ़ा विवाद
  • अब बैठक में होगा फैसला

Info Edge और Google के बीच हुआ विवाद

इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड और google के बीच बढ़ते विवाद में सरकार ने दखल दिया है। केंद्र सरकार ने google के कुछ app को play store से हटाने पर कड़ा रुख अपनाया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि app को हटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इससे पहले इंफो एज (इंडिया) ने शनिवार को कहा कि उसके मोबाइल ऐप को google play store से हटा दिया गया है। इनमें नौकरी डॉट कॉम, 99 एकड़ डॉट कॉम और शिक्षा डॉट कॉम के app शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गूगल की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐप्स की डी-लिस्टिंग की अनुमति नहीं देगी और इस कार्रवाई के जवाब में टेक दिग्गज के साथ बैठक बुलाई है। पीटीआई के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने कहा, “सरकार गूगल द्वारा प्ले स्टोर से कुछ ऐप्स को डी-लिस्ट करने पर कड़ा रुख अपना रही है और वह ऐप्स को डी-लिस्ट करने की अनुमति नहीं देगी।”

गूगल ने कुछ कंपनियों के app हटाए

इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया, ”गूगल ने कंपनी के मोबाइल एप्लिकेशन (नौकरी डॉट कॉम, नौकरी रिक्रूटर, नौकरीगल्फ जॉब सर्च ऐप, 99 एकड़ डॉट कॉम) को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।” इंफो एज ने बताया कि कुछ अन्य कंपनियों के ऐप को भी हटाया गया है। शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा गया है कि यह कार्रवाई कंपनी के लिए आश्चर्य की बात है क्योंकि गूगल ने उचित नोटिस दिए बिना ऐसा किया।

Info Edge ने कही ये बात

इंफो एज ने साफ किया कि जिन उपयोगकर्ताओं के मोबाइल डिवाइस पर पहले से ही उसके मोबाइल app डाउनलोड हैं, वे इनका उपयोग जारी रख सकते हैं। इसके अलावा अन्य मंचों (जैसे एप्पल ऐप स्टोर) के जरिए ऐप का उपयोग करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इंफो एज ने बताया कि वह इस संबंध में गूगल के साथ काम कर रही है, ताकि कंपनी के मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan