पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसा

Summary :

East District Police : ईस्ट जिला पुलिस ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनने, उनका मनोबल बढ़ाने और आगामी कांवड़ यात्रा व स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए ‘संपर्क सभा’ का आयोजन किया। इस बैठक में पुलिसकर्मियों को खुलकर अपनी बात रखने का मौका दिया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार जवानों को प्रशंसा-पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आई.पी. एक्सटेंशन स्थित सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ईस्टर्न रेंज) डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने की। इस कार्यक्रम में डीसीपी ईस्ट राजीव कुमार, अतिरिक्त डीसीपी सृष्टि पांडेय…

East District Police : ईस्ट जिला पुलिस ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनने, उनका मनोबल बढ़ाने और आगामी कांवड़ यात्रा व स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए ‘संपर्क सभा’ का आयोजन किया। इस बैठक में पुलिसकर्मियों को खुलकर अपनी बात रखने का मौका दिया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार जवानों को प्रशंसा-पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आई.पी. एक्सटेंशन स्थित सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ईस्टर्न रेंज) डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने की।

इस कार्यक्रम में डीसीपी ईस्ट राजीव कुमार, अतिरिक्त डीसीपी सृष्टि पांडेय सहित जिले के 246 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभा के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्टाफ वेलफेयर, बुनियादी सुविधाओं, संसाधनों और ड्यूटी से जुड़े कई मुद्दे वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखे। अधिकारियों ने सभी सुझाव और शिकायतों को ध्यान से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके जल्द समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार पुलिसकर्मियों को उनके समर्पण और बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है। बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा और 15 अगस्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा हुई। सभी अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने, बीट पुलिसिंग मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने और आम लोगों के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

ज्वाइंट सीपी डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने कहा कि पुलिस बल की मजबूती उसके जवान हैं और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान प्राथमिकता है। वहीं डीसीपी राजीव कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों से पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और पेशेवर तरीके से ड्यूटी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना ही दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Sumant Chaudhary