डॉ. नेहा धवन को शिक्षा, लेखन–शोध एवं सोशल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट से सम्मानित

Delhi News Update

Delhi News Update : शिक्षा, लेखन, शोध, सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्र निर्माण के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. नेहा धवन (मानद डॉक्टरेट) को प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, लेखन–शोध एवं सोशल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

यह गरिमामय समारोह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संत शिरोमणि 1008 जगद्गुरु श्री संदीपनी जी महाराज ने मंच से डॉ. नेहा धवन की बहुआयामी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें मानद डॉक्टरेट प्रदान किए जाने की घोषणा की तथा सम्मानित किया।

कम उम्र में बड़ी उपलब्धि की मिली पहचान

Delhi News Update
Delhi News Update

डॉ. नेहा धवन को यह सम्मान अपेक्षाकृत कम आयु में शिक्षा, अनुसंधान, लेखन, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, मीडिया, अनुवाद, जनसेवा तथा संगठनात्मक नेतृत्व जैसे अनेक क्षेत्रों में किए गए व्यापक और प्रभावशाली कार्यों की मान्यता स्वरूप प्रदान किया गया।

डॉ. नेहा धवन ने तकनीकी शिक्षा, फॉरेंसिक विज्ञान, विधि, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, पर्यावरण प्रबंधन तथा कंप्यूटर विज्ञान जैसे विविध विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध कार्य किए हैं। वे लेखिका, शोधकर्ता, अधिवक्ता, अनुवादक, प्रेरक वक्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं।

पीएम मोदी की बुक पंजाबी अनुवाद में निभाई भूमिका

Delhi News Update
Delhi News Update

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक “आंख ये धन्य है” का पंजाबी (गुरुमुखी) अनुवाद किया है। इसके अतिरिक्त अनेक पुस्तकों, शोध परियोजनाओं तथा हरियाणा सरकार और विभिन्न संस्थानों के प्रकाशनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

भाजपा हरियाणा की प्रदेश प्रवक्ता के रूप में हैं एक्टिव

वर्तमान में डॉ. नेहा धवन भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा की प्रदेश प्रवक्ता के रूप में सक्रिय हैं तथा संगठन, चुनाव प्रबंधन, media समन्वय और जनजागरण अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मानद डॉक्टरेट की यह उपाधि डॉ. नेहा धवन के अब तक के बहुआयामी योगदान, राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा शिक्षा, शोध और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों का सम्मान है।

यह भी पढ़ें – पंजाब में निजी स्कूलों की फीस पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5% से ज्यादा बढ़ोतरी पर रोक; 32 लाख छात्रों को मिलेगा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।