नई दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद विजय गोयल दिल्ली के प्रदूषण को लेकर सड़कों पर निकल गए हैं। गांधी जी के 150वीं जयंती पर पद यात्रा में जहां एक ओर वे स्वच्छता अभियान व प्लास्टिक बहिष्कार की बात करते हैं तो दूसरी तरफ वे लगातार प्रदूषण के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
गोयल ने शुक्रवार न्यू कोंडली में शिव शक्ति मंदिर सी-ब्लाॅक मार्केट में 5 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की। इस बीच आरडब्ल्यूए और टेडर्स एसोसिएशन से भी बातचीत की। गोयल ने कहा कि 5 साल तक केजरीवाल सरकार ने दिल्ली से प्रदूषण को हटाने के लिए कुछ काम नहीं किया।
अब वे जनता से डरे हुए हैं, इसलिए ऑड-ईवन का नाटक कर रहे हैं। वे शीघ्र एक रिपोर्ट आंकड़ों के साथ लाएंगे, जो बताएगी कि किस तरीके से 4 से 15 नवम्बर तक ऑड-ईवन के नाटक से प्रदूषण तो नहीं घटेगा। लेकिन लोगों की तकलीफें बहुत बढ़ जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



