कांवड़ यात्रा से पहले MCD सख्त, मार्गों और शिविरों के आसपास अवैध मांस की दुकानें होंगी बंद

Summary :

MCD Strict Before Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम ने अपने सभी 12 जोनों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कांवड़ यात्रा मार्गों और कांवड़ शिविरों के आसपास संचालित सभी अनधिकृत एवं बिना लाइसेंस वाली मांस की दुकानों को तत्काल बंद कराया जाए। साथ ही, लाइसेंस प्राप्त मांस की दुकानों में भी यदि लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाया जाता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक दिल्ली में कुल 308 कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे।…

MCD Strict Before Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम ने अपने सभी 12 जोनों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कांवड़ यात्रा मार्गों और कांवड़ शिविरों के आसपास संचालित सभी अनधिकृत एवं बिना लाइसेंस वाली मांस की दुकानों को तत्काल बंद कराया जाए। साथ ही, लाइसेंस प्राप्त मांस की दुकानों में भी यदि लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाया जाता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक दिल्ली में कुल 308 कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे। इसे देखते हुए सोमवार को जारी कार्यालय ज्ञापन में सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि यात्रा शुरू होने से पहले चिन्हित कांवड़ शिविर स्थलों से अतिक्रमण पूरी तरह हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

शिविर स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराना MCD की जिम्मेदारी

ज्ञापन में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा से काफी पहले शिविर स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराना एमसीडी की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को पहले ही चिन्हित स्थलों का विवरण उपलब्ध करा दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कांवड़ शिविरों की अनुमति भी दी जा सकती है। नगर निगम ने सभी संबंधित विभागों को पेयजल, स्वच्छता, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। एमसीडी का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएंगी।

Sumant Chaudhary