Neet Protest Bihar FIR : नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ हुए देशव्यापी छात्र आंदोलन के बीच बिहार के किशनगंज से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। जिले के बहादुरगंज के रहने वाले मोहम्मद सदाकत का दावा है कि वह बीते 4 महीनों से रूस में रह रहा है, लेकिन इसके बावजूद बिहार पुलिस ने पिछले हफ्ते हुए प्रदर्शन में उसका नाम एफआईआर में दर्ज कर दिया।
सदाकत ने रूस से ही एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, किशनगंज के एसपी हरिमोहन शुक्ला ने इस दावे पर कहा है कि यदि किसी को कोई शिकायत है, तो वह जांच के लिए पुलिस से संपर्क कर सकता है।
‘4 महीने से देश से बाहर हूं’
वायरल वीडियो में मोहम्मद सदाकत ने पुलिसिया कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उसका कहना है कि जब वह पिछले चार महीने से भारत में ही मौजूद नहीं है, तो पिछले सप्ताह बहादुरगंज में हुए नीट विरोधी प्रदर्शनों में कैसे शामिल हो सकता है? उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए केस से अपना नाम हटाने की अपील की है।
सदाक़त भाई पिछले 4 महीने से रूस में हैं अब बिहार पुलिस ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल होने के चलते इनपे FIR कर दिया है 🤡🤭 pic.twitter.com/pCubmnoPnV
— RAJSHEKHAR VERMA (@shekhar_br02) July 29, 2026
सरकार का केस वापस लेने का किया ऐलान

यह अजीबोगरीब मामला ऐसे समय में आया है जब बिहार सरकार ने सोमवार को ही एक अधिसूचना जारी कर आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की घोषणा की है। गृह विभाग के आदेश के बाद जेल में बंद प्रदर्शनकारियों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान कई जिलों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई थीं, जिसके बाद 694 लोगों को हिरासत में लिया गया था। बाद में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही आंदोलन समाप्त हो गया था।



Download Android App
Download iOS App



