Ramzan Iftar Leave: एआईएमआईएम की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष शोएब जमई ने रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस से जल्दी छुट्टी देने की मांग की है। शोएब ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को हमारी मांग पर गौर करना चाहिए। इस बारे में फैसले से एक अच्छा संदेश भी जाएगा।
‘इफ्तारी के लिए मुस्लिम कर्मचारियों को जल्दी छुट्टी…’
शोएब जमई ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “रमजान में सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों की इच्छा होती है कि वे अपने घर पहुंचकर इफ्तार करें। दिल्ली में शाम के समय बहुत ज्यादा ट्रैफिक जाम रहता है। इसलिए हमारी मांग है कि मुस्लिम कर्मचारियों को ड्यूटी टाइम में छूट दी जानी चाहिए, ताकि वे सही समय पर अपने घर लौट सकें और इफ्तार करें।”
‘इफ्तार में क्या गलत है?- Shoaib Jamai

लुधियाना यूनिवर्सिटी में इफ्तार को लेकर विवाद पर एआईएमआईएम नेता ने कहा, “कश्मीरी स्टूडेंट्स की क्या गलती है? वे पूरे देश में पढ़ते हैं। मैंने यह साउथ इंडिया में भी देखा है और नॉर्थ इंडिया में भी, वे बड़ी संख्या में पढ़ते हैं। वे हमारी जामिया यूनिवर्सिटी में भी पढ़ते हैं। मुसलमानों के लिए रोजा और इफ्तार उनके धार्मिक काम का हिस्सा है, और वे इसे रखेंगे। जब दूसरे धर्मों का सम्मान किया जाता है और मनाया जाता है, तो रोजा और इफ्तार में क्या गलत है?”
मछली और मीट पर आपत्ति जताने पर क्या बोले
बिहार में मीट और मछली की खुली बिक्री पर बैन को लेकर शोएब जमई ने कहा, “यह मुख्य रूप से हाइजीन का मामला है। लेकिन अगर कोई मछली और मीट पर आपत्ति जताता है, तो मैं यह बताना चाहूंगा कि देश में लगभग 90 प्रतिशत हिंदू मछली और मीट खाते हैं।”
Shirtless Protest: AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की

इसी बीच, शोएब जमई ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की। शोएब ने कहा, “अगर कांग्रेस आलाकमान को इसकी जानकारी पहले से थी, तो यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें लोकतंत्र के अंदर विपक्ष की भूमिका निभानी है, लेकिन हम अपने देश की बेइज्जती कराने को बिल्कुल सही नहीं समझते हैं।”
यह भी पढ़ें: CM योगी का जापान में भव्य स्वागत, टोक्यो में लगे भगवा झंडे, विकास और निवेश पर होगी चर्चा






















