Undergarment Vending Machine: दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग और चौंकाने वाली है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि मेट्रो स्टेशन के भीतर लगी एक Vending Machine से लोग ब्रा, बनियान और अन्य इनरवियर खरीद सकते हैं। वीडियो सामने आते ही लोग हैरान रह गए और कुछ ही घंटों में यह क्लिप इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक पर हजारों बार शेयर होने लगी।
वीडियो में क्या दिखा, क्यों मचा हंगामा
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मेट्रो स्टेशन पर लगी Vending Machine की ओर कैमरा घुमाता है, जहां सामान्य स्नैक्स या बोतल नहीं बल्कि महिलाओं और पुरुषों के इनरगारमेंट्स डिस्प्ले पर नजर आते हैं। मशीन में अलग-अलग साइज और कैटेगरी के प्रोडक्ट मौजूद हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स मजाकिया अंदाज में कहता है कि “अब दिल्ली मेट्रो में ब्रा-बनियान भी मिल रही है।” यही लाइन लोगों को खूब पसंद आई और वीडियो वायरल हो गया।
Delhi Metro Viral Video: यात्रियों की सुविधा या मार्केटिंग स्ट्रेटेजी?
कुछ यूजर्स इसे यात्रियों की सुविधा से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे सफर, अचानक जरूरत या ट्रैवल के दौरान ऐसे प्रोडक्ट्स की उपलब्धता काम आ सकती है। वहीं कई लोग इसे एक नया मार्केटिंग एक्सपेरिमेंट बता रहे हैं, ताकि ब्रांड्स ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Undergarment Vending Machine: सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। कुछ यूजर्स ने इसे “कमाल की सुविधा” बताया, तो कुछ ने इसे अनावश्यक और अजीब करार दिया। कई लोगों ने मजाकिया कमेंट करते हुए लिखा कि “अब मेट्रो स्टेशन शॉपिंग मॉल बनते जा रहे हैं।” फिलहाल यह वीडियो दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक और वायरल ट्रेंड बन चुका है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि दिल्ली मेट्रो सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि चर्चा का केंद्र भी है।
Rohini East Metro Station: किन-किन स्टेशनों पर लगी हैं मशीनें
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के रोहिनी ईस्ट, कोहत एन्क्लेव, वैशाली, सुल्तानपुर समेत कई स्टेशनों पर अंडरगारमेंट्स की वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। भले ही यह पहल मज़ाक का विषय बन रही हो, लेकिन लोगों का ध्यान इस नए इनोवेशन पर जरूर जा रहा है।
Delhi Metro Innovation Social Media Viral Video: बैडी बिल्लू का वीडियो हुआ वायरल
इंस्टाग्राम पर @baddie.billu (बैडी बिल्लू) नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। महिला की फीड दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियोज़ से भरी हुई है। फिलहाल उसके 636 फॉलोअर्स हैं और उसका लक्ष्य है कि 14 फरवरी से पहले यह संख्या 1000 के पार पहुंच जाए।























