Republic Day: पहली बार Delhi Police की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर करेगी मार्च

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

पहली बार Republic Day पर दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर करेगी मार्च

Republic Day

देशभर में इस बार 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस  मनाया जाएगा। इस दौरान कई आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। लेकिन, इसका केंद्र बिन्दु दिल्ली (Delhi) ही रहने वाली है। समारोह का आयोजन दिल्ली में शानदार तरीके से होता है। दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करती नजर आएंगी। मंगलवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए यह बताया है।

  • पहली बार Delhi Police की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर करेगी मार्च
  • कई आकर्षक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन
  • दिल्ली पुलिस बल के इतिहास में यह पहली बार होगा

पुलिस के अधिकारियों ने दी तैयारियों की जानकारी

आपको बता दें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करती नजर आएंगी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए  बताया। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी साझा की कि यह दिल्ली पुलिस बल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब मार्चिंग दस्ते में केवल महिला कर्मी शामिल होंगी। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की महिला अधिकारी श्वेता के. सुगथन बल की 194 महिला हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी।

3 8

26 जनवरी को अपने गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा

बता दें एनसीसी की बात करें तो उनका शिविर 5 जनवरी से ही शुरू हो चुका है। गणतंत्र दिवस- शिविर 2024 का उद्घाटन पांच जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था। वहीं, इसका समापन 28 जनवरी को होगा। एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में कुल 2,274 कैडेट हिस्सा लेंगे, जिसमें महिला कैडेट की भागीदारी बढ़ेगी। इस दौरान पीएम रैली, कर्तव्यपथ और गार्ड ऑफ ऑनर में एनसीसी के कैडेट परेड करते नजर आएंगे। जानकारी हो कि भारत इस बार 26 जनवरी को अपने गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।