Aamir Khan ने अपनी गर्लफ्रैंड संग लिए सात फेरे? जानें क्या है पूरा मामला

Summary :

Aamir Khan Gauri Spratt Relationship: बॉलीवुड फिल्मों के परफेक्शनिस्ट आमिर खान और गौरी स्प्रैट काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले साल तो आमिर खान ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल भी किया था. लेकिन अब ये कपल अपने रिलेशन में अगला कदम उठाने के लिए बिल्कुल तैयार है और इतने समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब फाइनली उन्होंने साथ रहने का फैसला किया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि वो मुंबई में एक आलीशान नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं. Aamir Khan Big Reveal: कब करेंगे आमिर…

Aamir Khan Gauri Spratt Relationship: बॉलीवुड फिल्मों के परफेक्शनिस्ट आमिर खान और गौरी स्प्रैट काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले साल तो आमिर खान ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल भी किया था. लेकिन अब ये कपल अपने रिलेशन में अगला कदम उठाने के लिए बिल्कुल तैयार है और इतने समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब फाइनली उन्होंने साथ रहने का फैसला किया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि वो मुंबई में एक आलीशान नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं.

Aamir Khan Big Reveal: कब करेंगे आमिर खान तीसरी शादी?

Aamir Khan Gauri Spratt Relationship
Aamir Khan Gauri Spratt Relationship (Source: Social Media)

दरअसल बॉलीवुड हंगामा को दिए हुए एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा है कि, “ये सब मेरी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ की रिलीज के ठीक बीच में हो रहा है, तो यह एक पागलपन है”. हालांकि, आमिर ने ये साफ कर दिया है कि उनकी गौरी से शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है। उन्होंने आगे बात जारी रखते हुए कहा कि, “गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बहुत गंभीर हैं और हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है, हम पार्टनर हैं. हम साथ हैं, शादी की बात करें तो, मैं मेरे दिल में पहले से ही उससे शादी कर चुका हूं. इसलिए, इसे ऑफिशयल तौर पर बताना है या नहीं, ये मैं समय के साथ तय करूंगा.”

Aamir Khan Next Wife: पहले भी दो शादी कर चुके हैं आमिर खान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. 1986 में जब उनकी पहली शादी हुई थी तब आमिर 21 साल के थे. इस कपल के दो बच्चे हुए – बेटी इरा खान और बेटा जुनैद खान. हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और 16 साल बाद 2002 में उनका तलाक हो गया.

इसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की और सरोगेसी के जरिए इस कपल को एक बेटा हुआ, जिसका नाम आज़ाद राव खान है. आमिर की दूसरी शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और 2021 में उनका तलाक हो गया. इसके बावजूद, आमिर ने रीना और किरण दोनों के साथ अपने रिलेशन अच्छे बनाए रखे हैं और उन्हें अक्सर त्योहारों और फैमिली फंक्शन में एक साथ देखा जाता है.

Aamir Khan Gauri Spratt Relationship: कब हुआ था तीसरा रिश्ता ऑफिशियल

Aamir Khan Gauri Spratt Relationship
Aamir Khan Gauri Spratt Relationship (Source: Social Media)

आपको बता दें कि आमिर ने 2025 की शुरुआत में अपने 60वें बर्थडे के आसपास गौरी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. अपने बर्थडे पर किए गए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया था कि गौरी से उनकी पहली मुलाकात 25 साल पहले हुई थी और बाद में अपने चचेरे भाई नुज़हत खान के ज़रिए उनसे दोबारा संपर्क हुआ.

उन्होंने कहा था कि, “मैं एक मज़बूत रिश्ते में रहने के लिए भाग्यशाली रहा हूं. जैसे, रीना और मैंने 16 साल साथ बिताए, फिर किरण और मैंने 16 साल साथ बिताए और कई मायनों में हम आज भी साथ हैं. मैंने बहुत कुछ सीखा है और मेरे लिए ये बहुत ही अच्छा रहा है. गौरी के साथ मैं सुकून महसूस करता हूं”.

Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान मन में कर चुके हैं अपनी गर्लफ्रेंड से शादी

Aamir Khan Gauri Spratt Relationship
Aamir Khan Gauri Spratt Relationship (Source: Social Media)

इससे पहले, चैट शो ‘टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल’ में बातचीत के दौरान भी आमिर ने गौरी के लिए उनके मन में जो प्यार है उसको लेकर बातचीत की थी. उन्होंने कहा था कि, “जब आप किसी रिश्ते के प्रति लॉयल होते हैं, तो शादी तो कागज़ पर साइन करके भी हो जाती है. अगर आप उस इंसान से सचमुच जुड़े हुए हैं, तो कभी-कभी ये शादी जैसा ही होता है. जैसे गौरी और मैं साथ हैं, हम एक-दूसरे के लिए बहुत लॉयल हैं.”

Read More: Sanjay Leela Bhansali करेंगे सिनेमा को रिप्रेजेंट, Republic Day पर 77 सालों में पहली बार बनेगा इतिहास

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं