बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार और छोटे नवाब सैफ अली खान की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है, तो दर्शकों को कुछ अलग और धांसू देखने की उम्मीद होती है। इसी उम्मीद के साथ हाल ही में उनकी थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ रिलीज हुई।
लेकिन, ऐसा लगता है कि यह फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई है। जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इसके ओटीटी और सेटेलाइट राइट्स की खबर ने सबको चौंका दिया है। सिनेमाघरों में पानी मांग रही इस फिल्म ने डिजिटल राइट्स के मामले में साउथ के सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को भी पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और आखिर कितने में हुई है यह डील।
बॉक्स ऑफिस पर ठंडा पड़ा ‘हैवान’ का जादू, 5 दिनों में बटोरे बस इतने करोड़

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ को लेकर फैंस के बीच जैसा बज बना था, सिनेमाघर खुलते ही वो हवा हो गया। बड़े सितारे, प्रियदर्शन जैसा दिग्गज डायरेक्टर और करीब 130 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट होने के बावजूद दर्शक थिएटर तक नहीं पहुंच रहे हैं।
11 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये से खाता खोला था। लेकिन इसके बाद कमाई का ग्राफ लगातार गिरता चला गया। सिचुएशन ये रही कि मंगलवार को फिल्म सिर्फ 70 लाख रुपये ही कमा पाई। कुल मिलाकर शुरुआती 5 दिनों में यह फिल्म सिर्फ 8.75 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी है। फिल्म के कमाई के आंकड़े देखने वाले जानकारों ने तो अब इसे फ्लॉप मान लिया है।
80 करोड़ में बिके डिजिटल और सेटेलाइट राइट्स, पछाड़ी ‘टॉक्सिक’ की डील

बड़े पर्दे पर भले ही ‘हैवान‘ का जादू न चला हो, लेकिन मेकर्स के लिए एक राहत भरी खबर आई है। खबरों की मानें तो फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके डिजिटल और सेटेलाइट राइट्स एक मोटी रकम में बेच दिए गए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल राइट्स सोनी लिव (SonyLIV) और सेटेलाइट राइट्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया को कुल 80 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि साउथ स्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक‘ के राइट्स 30 करोड़ रुपये में बिकने की चर्चा थी, जबकि अक्षय की फिल्म ने डील के मामले में बाजी मार ली है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इस आंकड़े की ऑफिशियल’ कन्फर्मेशन होनी बाकी है।
कब और कहाँ देख सकेंगे ‘हैवान’? जानिए ओटीटी स्ट्रीमिंग डिटेल्स

जो दर्शक थिएटर में यह फिल्म नहीं देख पाए, वे अब इसके डिजिटल प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आम तौर पर कोई भी बॉलीवुड फिल्म सिनेमाघरों में आने के 4 से 6 हफ्ते बाद ही किसी न किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देती है।
इस हिसाब से माना जा रहा है कि ‘हैवान‘ अक्टूबर के आखिरी हफ्ते या फिर नवंबर की शुरुआत में सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा सकती है। आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2016 में आई मोहनलाल की सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ओप्पम‘ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी एक साइको किलर और एक अंधे व्यक्ति की दुश्मनी के ईद-गिर्द घूमती है।
Read More: OTT South Releases: इस शुक्रवार OTT पर आया साउथ की फिल्मों का भूचाल, रवि तेजा की..


Download Android App
Download iOS App




