आजकल ओटीटी (OTT) पर वेब सीरीज की भरमार है, लेकिन कुछ ऐसी सीरीज होती हैं जिन्हें देख कर हम अपनी जगह से हिल भी नहीं पाते। ऐसी ही एक सीरीज नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई है- ‘ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर’। अगर आपने अभी तक इसे अपनी वॉचलिस्ट में नहीं जोड़ा है, तो यकीन मानिए आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। 8.6 की तगड़ी IMDb रेटिंग वाली यह सीरीज आपको न सिर्फ थ्रिल से भर देगी, बल्कि देश के प्रति गर्व से भी भर देगी।
कारगिल युद्ध के वो असली हीरो, जिनकी कहानी रोंगटे खड़ा कर देगी

यह सीरीज सिर्फ एक ड्रामा नहीं है, बल्कि उस 1999 के कारगिल युद्ध की दास्तान है जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। कहानी भारतीय वायु सेना के ‘गोल्डन एरो‘ स्क्वाड के उन जांबाजों की है, जिन्होंने पहाड़ियों पर कब्जा जमाए दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए थे। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे अचानक आई इस जंग ने इन जांबाजों की पूरी जिंदगी बदल दी। इसे देखने के बाद आपको समझ आएगा कि देश की सरहद पर तैनात हमारे जवान किस तरह के हालातों से गुजरते हैं।
रियल लाइफ फुटेज ने डाला जान, ओटीटी पर ऐसा अनुभव पहली बार

‘ऑपरेशन सफेद सागर‘ की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें सिर्फ एक्टर्स की एक्टिंग ही नहीं, बल्कि उस दौर के असली फुटेज (Real Life Footage) का भी इस्तेमाल किया गया है। 1999 की वो फेमस लाहौर बस यात्रा से लेकर युद्ध के असली दृश्यों तक, सब कुछ इतना बारीकी से दिखाया गया है कि आप पूरी तरह कहानी में डूब जाएंगे। यह सीरीज सिर्फ एक डॉक्यूड्रामा नहीं है, बल्कि इतिहास के पन्नों को जिंदा करने की एक कोशिश है, जो इसे और भी ज्यादा ऑथेंटिक बनाती है।
थ्रिल और इमोशन का ऐसा तड़का, जिसे देखकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

सिर्फ गोलियां और बमबारी ही नहीं, बल्कि यह सीरीज उन जवानों के घर और उनकी पत्नियों के स्ट्रगल को भी दिखाती है। जब घर का जवान बेटा सरहद पर पहरा दे रहा होता है, तो पीछे उनके परिवार पर क्या बीतती है, यह इस सीरीज का सबसे इमोशनल हिस्सा है। सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल और बरुण सोबती जैसे आर्टिस्टस ने अपने किरदारों को इतनी शिद्दत से निभाया है कि आप एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे। यह 6 एपिसोड की सीरीज ‘बिंज वॉच’ (Binge Watch) के लिए एकदम परफेक्ट है।
Read More: Dhurandhar को भी टक्कर देती हैं ये 5 स्पाई-थ्रिलर सीरीज, मिशन और सस्पेंस से भरपूर है कहानी..



Download Android App
Download iOS App




