Uttrakhand Accident News : बुधवार को उत्तराखंड में देहरादून-ऋषिकेश हाईवे एनएच-07 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा मणिमाई मंदिर के पास हुआ, जहां चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब देहरादून से रोहतक जा रही एक मारुति ईको कार सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा मैक्स गााड़ी से बेहद तेज रफ्तार में टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों और सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने भारी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
चालक समेत दो की मौके पर ही गई जान
बता दें 2 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही तुरंत हो गई, वहीं इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने तुरंत एक्नेशन लेते घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया, मगर पांच गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, मगर इस दौरान दो और लोगों की रास्ते में मौत हो गई।
इस तरह इस दुखद हादसे में कुल मृतकों की संख्या चार पहुंच गई है। बाकी तीन घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका देहरादून के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
हाईवे पर लगा जाम
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को साइड कराया और ट्रैफिक सामान्य किया।
मामले पर एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में खड़ी गाड़ी से टकराने को ही हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें – ऋषिकेश में मौत के मुंह से निकले दो लोग! उफनती बीन नदी में पलटी मैक्स गाड़ी, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन



Download Android App
Download iOS App



