टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों एक नई हलचल देखने को मिल रही है। टीवी के पॉपुलर स्टार पार्थ समथान और ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला‘ फेम आकांक्षा चौधरी को हाल ही में फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के दफ्तर के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके नए शो को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
फैंस और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एकता कपूर अपने शो ‘नागिन 8’ (या नागिन के नए सीजन) के लिए इस फ्रेश जोड़ी को कास्ट करने की योजना बना रही हैं।
नागिन 9 में एंट्री या फिर किसी बड़े डिजिटल शो की तैयारी?
View this post on Instagram
एक तरफ जहां सोशल मीडिया फैन पेजेस पर पार्थ और आकांक्षा के नागिन फ्रेंचाइजी से जुड़ने के चर्चे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस एंगल पर अलग-अलग राय भी देखने को मिल रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट गॉसिप्स का कहना है कि यह मुलाकात ‘नागिन 8‘ के लिए नहीं, बल्कि बालाजी टेलीफिल्म्स के एक नए वेब सीरीज या यूट्यूब/नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट के लिए हुई है।
कुछ समय पहले खुद एकता कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक हिंट दिया था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों किसी डिजिटल ड्रामा सीरीज में स्क्रीन शेयर कर सकते हैं।
पार्थ के पिछले बयान से फैंस के बीच उलझन, सोशल मीडिया पर बंटे लोग

पार्थ समथान पहले कह चुके हैं कि उन्हें लंबे समय तक चलने वाले टीवी सीरियल और नागिन जैसे सुपरनैचुरल शो में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है।। ऐसे में उनका नागिन जैसे शो से जुड़ना थोड़ा मुश्किल लगता है।
इसी वजह से रेडिट और इंस्टाग्राम पर फैंस की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ शो का पीआर (PR) स्टंट और बज क्रिएट करने का तरीका है, जबकि बाकी का मानना है कि आकांक्षा के लिए एकता कपूर के बैनर तले डेब्यू करना एक बहुत बड़ा मौका साबित होगा।
OTT सीरीज या कोरियन रीमेक? रूमर्स के बीच निकला दूसरा एंगल

‘नागिन 8’ की चर्चाओं के बीच दूसरा बड़ा दावा यह निकलकर आ रहा है कि यह जोड़ी टीवी शो के लिए नहीं, बल्कि किसी डिजिटल या OTT वेब सीरीज के लिए साथ आ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, एकता कपूर एक इंडियन स्टाइल के-ड्रामा अडैप्शन या यूट्यूब/नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसके सिलसिले में यह मीटिंग रखी गई थी।
इंटरनेट पर कुछ लोग इस नई पेयरिंग को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, वहीं कुछ ट्रोलर्स और नेटिजन्स का कहना है कि पार्थ जैसे सीनियर एक्टर के साथ एक नए चेहरे को कास्ट करना कितना सही रहेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Read More: BB 20 Love Gill Scout Friendship: Scout ने Love Gill को किया नॉमिनेट, फूट-फूटकर रोईं..


Download Android App
Download iOS App




