साड़ी को देना है Royal और Vintage लुक? इन 4 मधुबाला स्टाइल ब्लाउज डिजाइन्स से लें इंस्पिरेशन

Summary :

Latest Madhubala Style Blouse Design: आजकल फैशन के दुनिया में पुराने जमाने की फिल्मों का जादू एक बार फिर से चढ़ रहा है। ट्रेडिशनल फैशन की बात करें तो इन दिनों मधुबाला स्टाइल ब्लाउज डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। यह स्टाइल न केवल आपको एक विंटेज लुक देता है, बल्कि आपकी सिंपल सी साड़ी को भी रॉयल बना देता है। चाहे शादी हो या कोई तीज-त्यौहार, अगर आप भी कुछ हटकर और एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो यहां पर आपके लिए 4 लेटेस्ट Madhubala Blouse Designs दिखाए गए हैं। आप इनसे इंस्पिरेशन लेकर अपने लिए ब्लाउज सिलवा सकती हैं। Latest Madhubala…

Latest Madhubala Style Blouse Design: आजकल फैशन के दुनिया में पुराने जमाने की फिल्मों का जादू एक बार फिर से चढ़ रहा है। ट्रेडिशनल फैशन की बात करें तो इन दिनों मधुबाला स्टाइल ब्लाउज डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। यह स्टाइल न केवल आपको एक विंटेज लुक देता है, बल्कि आपकी सिंपल सी साड़ी को भी रॉयल बना देता है।

चाहे शादी हो या कोई तीज-त्यौहार, अगर आप भी कुछ हटकर और एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो यहां पर आपके लिए 4 लेटेस्ट Madhubala Blouse Designs दिखाए गए हैं। आप इनसे इंस्पिरेशन लेकर अपने लिए ब्लाउज सिलवा सकती हैं।

Latest Madhubala Style Blouse Design: मधुबाला ब्लाउज के 4 सबसे यूनिक डिजाइंस

1. रॉयल रेड थ्रेड वर्क ब्लाउज

Latest Madhubala Style Blouse Design
Latest Madhubala Style Blouse Design
रेड कलर और मधुबाला स्टाइल का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही सुपरहिट रहा है। इस ब्लाउज में खूबसूरत स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है, जो आपको एक शार्प लुक देंगे। इसके पूरे स्लीव्स और नेक पर बारीक ज़री का काम है। इसमें पीछे की तरफ दी गई डोरी और लटकन इसे पूरी तरह से विंटेज वाइब दे रहा है। इसे आप अपनी शादी के लहंगे या किसी हैवी सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

2. ब्लू मिरर वर्क ब्लाउज

Latest Madhubala Style Blouse Design
Latest Madhubala Style Blouse Design
अगर आप थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो यह शेड आपके लिए बेस्ट है। इस ब्लाउज में डार्क ब्लू कलर पर मिरर वर्क किया गया है। इसकी नेकलाइन को काफी चौड़ा और यू-शेप में रखा गया है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो हैवी साड़ी की जगह हल्के कपड़े और हैवी ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं।

3. पेस्टल पिंक मधुबाला ब्लाउज

Latest Madhubala Style Blouse Design
Latest Madhubala Style Blouse Design

यह डिजाइन आपको मिनिमल और रॉयल लुक देगा। इसका पेस्टल पिंक कलर बेहद ग्रेसफुल लग रहा है। इसमें प्लीट्स पैटर्न दिया गया है, साथ ही स्लीव्स पर झूमर स्टाइल की बारीक चेन और मोतियों का काम है। अगर आप सिल्क या कांजीवरम साड़ी पहन रही हैं, तो यह पैटर्न आपको काफी अट्रैक्टिव लुक देगा।

4. वेलवेट मैरून मधुबाला ब्लाउज

Madhubala Blouse Design Back and Front
Madhubala Blouse Design Back and Front
इस ब्लाउज में वेलवेट टच दिया गया है। इसमें गले के चारों ओर खूबसूरत बॉर्डर दिया गया है, जिस पर सिल्वर जरी वर्क है। इसकी स्लीव्स के बीच में एक बड़ा सा गोल मोटिफ दिया गया है। इसे नेट या शिफॉन की साड़ी के साथ पहनकर आप एक क्लासी लुक कैरी कर सकती हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।