‘नमकपारा से लेकर चिवड़ा मिक्सचर तक’ Holi पर बनाएं ये 6 Kurkure और Healthy Snacks

Healthy Holi Snacks

Healthy Holi Snacks: होली का त्‍योहार नजदीक आ चुका है। लोग घरों में होली की तैयार‍ियों में जुट गए हैं। इस द‍िन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। होली रंगों का त्‍योहार होता है। लोग एक दूसरे के घर होली म‍िलने जाते हैं। वैसे तो होली में गुज‍िया बनाने की परंपरा है। हालांक‍ि एक नहीं बल्कि कई तरह के Baked Holi snacks तैयार क‍िए जाते हैं, जो आसानी से महीने भर चल सकते हैं। खास बात‍ तो ये है क‍ि इसमें क‍िसी भी प्रकार का कोई केम‍िकल नहीं मि‍लाया जाता है।

अगर आप भी ऐसे ही कुछ स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो हम आपको 6 स्वादिष्ट और आसानी से स्टोर किए जाने वाले Holi party food ideas के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं, इन्‍हें बनाने की आसान रेस‍िपी क्या है।

Healthy Holi Snacks: होली पर बनाएं ये हेल्दी स्नैक्स

1. नमकपारा

Healthy Holi Snacks
Healthy Holi Snacks (Source: Social Media)

नमकपारा एक बेस्ट स्नैक है, जिसे मैदा-सूजी और नमक से तैयार क‍िया जाता है। इसे बनाने के लिए मैदे को गूंथकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और धीमी आंच पर तला जाता है। इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं। ये आसानी से महीने भर चल सकता है। ये खाने में भी बेहद कुरकुरा होता है।

2. शक्करपारा

 Holi snacks at home
Holi snacks at home (Source: Social Media)

अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं, तो शक्करपारा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे मैदा और घी से तैयार किया जाता है, फिर इसे डीप फ्राई करके चीनी की चाशनी या फ‍िर गुड़ में डुबोया जाता है। यह लंबे समय तक खराब नहीं होता है। इसके अलावा आप होली के बाद भी चाय के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

3. मठरी

Healthy gujiya at home
Healthy gujiya at home (Source: Social Media)

मठरी भारत में बहुत पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए मैदा, अजवाइन और नमक का इस्तेमाल क‍िया जाता है। इसे धीमी आंच पर तलकर कुरकुरा बनाया जाता है। इसे एयरटाइट कंटेनर में रखने से यह 1-2 महीने तक खराब नहीं होती है। आप चाहें तो मेथी मठरी या और कोई अलग फ्लेवर भी दे सकते हैं।

4. चकली

Baked Holi snacks
Baked Holi snacks (Source: Social Media)

ये स्‍नैक्‍स महाराष्ट्र में काफी फेमस है। इसे चावल के आटे, तिल, और मसाले से तैयार क‍िया जाता है। ये भी कई द‍िनों तक चलने वाला स्‍नैक है।

5. गुड़-तिल के लड्डू

Holi party food ideas
Holi party food ideas (Source: Social Media)

अगर आप होली पर कोई हेल्‍दी स्नैक बनाना चाहते हैं, तो गुड़ और तिल के लड्डू बना सकते हैं। इन्हें गुड़, तिल और घी से बनाया जाता है। यह कई दिनों तक खराब भी नहीं होते हैं।

6. चिवड़ा मिक्सचर

Holi Par Kya Banaye
Holi Par Kya Banaye (Source: Social Media)

चिवड़ा एक हेल्‍दी ऑप्‍शन हो सकता है। च‍िवड़े का मिक्सचर एक हल्का और स्वादिष्ट स्नैक है, जिसे पोहा, मूंगफली, भुने चने और सूखे मेवों से बनाकर तैयार क‍िया जाता है। इसे एयरटाइट जार में स्टोर कर सकते हैं। यह न सिर्फ होली पर बल्कि रोजाना खाने के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।

Also Read: घर पर 20-25 मिनट में बनाएं Restaurant Style Dal Makhani, मेहमानों को आएगी पसंद! यहां देखें Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।