सकट चौथ 2026 पर घर बनाएं बप्पा का प्रिय तिलकुट, यहां देखें आसान रेसिपी

Sakat Chauth 2026 Bhog Recipe

Sakat Chauth 2026 Bhog Recipe: साल 2026 में सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी यानी आज रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी का व्रत चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही खोला जाता है। इसलिए 7 जनवरी की शाम को चतुर्थी समाप्त हो चुकी होगी और पंचमी तिथि चल रही होगी, इसलिए उस दिन व्रत करना उचित नहीं होगा। यही कारण है सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी को रखा जाएगा।

आजकल बाजार में हर तरह की मिठाई आसानी से मिल जाती है, लेकिन पूजा के लिए अपने हाथों से बनाए गए भोग की बात ही कुछ और होती है। घर पर बने प्रसाद में शुद्धता तो होती ही है, साथ ही उसमें आपका प्रेम और भक्ति भी घुली होती है। ऐसे में, क्यों न इस बार गणपति बप्पा को अपने हाथों से बना तिलकुट खिलाया जाए। आइए जानते हैं, तिलकुट बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।

Sakat Chauth 2026 Bhog Recipe: तिलकुट बनाने की रेसिपी

Sakat Chauth 2025 Bhog Recipe
Sakat Chauth 2026 Bhog Recipe (Source: social media)
  • सफेद तिल 1 कटोरी (साफ किए हुए)
  • गुड़ 1 कटोरी (कद्दूकस किया हुआ या छोटे टुकड़ों में)
  • हरी इलायची 4-5 (कुटी हुई, खुशबू के लिए)
  • घी 1 चम्मच (ऑप्शनल)

तिलकुट बनाने की विधि

  1. सबसे पहले गैस पर एक भारी तले वाली कड़ाही चढ़ाएं। इसमें सफेद तिल डालें और धीमी आंच पर भूनना शुरू करें। ध्यान रखें कि आंच तेज न हो वरना तिल जल जाएंगे और स्वाद कड़वा हो जाएगा। तिल को हल्का सुनहरा होने तक और चटकने की आवाज आने तक भूनें।
  2. इसके बाद इसे एक प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें। जब तिल ठंडे हो जाएं, तो उन्हें मिक्सी के जार में डालें। मिक्सी को लगातार न चलाएं, बल्कि ‘पल्स मोड’ पर चलाएं। हमें तिल का पाउडर नहीं बनाना है, बल्कि इसे दरदरा रखना है।
  3. अब पिसे हुए तिल में अपना कद्दूकस किया हुआ गुड़ और इलायची पाउडर मिला दें। असली स्वाद के लिए, इस मिश्रण को मिक्सी में एक बार फिर से बहुत हल्का सा घुमाएं ताकि गुड़ और तिल एक जान हो जाएं। पारंपरिक तरीके में इसे इमामदस्ते में कूटा जाता है, जिससे तिल अपना प्राकृतिक तेल छोड़ते हैं और बाइंडिंग अच्छी होती है।
  4. बस, आपका स्वादिष्ट और दानेदार तिलकुट तैयार है। आप चाहें तो इसे ऐसे ही चूरमे की तरह भोग लगा सकती हैं या फिर हथेली पर हल्का-सा घी लगाकर इसके छोटे-छोटे लड्डू भी बांध सकती हैं।

Sakat Chauth 2026 Vrat me Kya Khaye: सकट चौथ के व्रत में क्या खाना चाहिए

Sakat Chauth 2025 Vrat me Kya Khaye
Sakat Chauth 2026 Vrat me Kya Khaye (Source: AI)

1. फलों का सेवन

फलों का सेवन
फलों का सेवन (Source: social media)

सकट चौथ के व्रत में फलों का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इस दिन आप अलग-अलग प्रकार के फल जैसे सेब, केला, पपीता, अनार, अंगूर जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।

2. दूध से बनी चीजें

दूध से बनी चीजें
दूध से बनी चीजें (Source: social media)

दूध से बनीं चीजों का सेवन सकट चौथ में पवित्र माना जाता है। सकट चौथ व्रत के दौरान गाय का दूध, मखाने की खीर, दही, छाछ और लस्सी का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध और दूध से बनीं चीजें शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करते हैं।

3. मखाना

मखाना
मखाना (Source: social media)

मखाना सकट चौथ के व्रत में विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। मखाना में प्रोटीन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। व्रत में हल्के घी में भुने हुए मखाने खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। ये हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।

4. साबूदाना

साबूदाना
साबूदाना (Source: social media)

किसी भी व्रत के दौरान साबूदाना बिल्कुल सही होता है। व्रत में साबूदाना खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। साबूदाना खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। सकट चौथ के व्रत में आप साबूदाना की खिचड़ी, साबूदाना की खीर या साबूदाना वड़ा खा सकती हैं।

5. नारियल पानी

नारियल पानी
नारियल पानी (Source: social media)

सकट चौथ में जो महिलाएं कुछ खा नहीं सकती हैं, उनके लिए नारियल पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। व्रत में नारियल पानी पीना एक उत्तम सात्विक विकल्प है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखकर कमजोरी दूर करता है। व्रत के दौरान नारियल पानी पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

Also Read: घर पर आसानी से बनाएं Tasty और healthy Rava Mawa Laddu, देखें आसान Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।