iPhone 18 सीरीज के लॉन्च होने का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है लेकिन इस सीरीज में iphone 18 pro के लॉंन्च होने से पहले ही चर्चा तेज हो गई है साथ ही कई लीक जानकारी भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि सितंबर में Apple के इवेंट के दौरान इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है जिसमें कुछ नए बदलाव, नए कलर के साथ ही नया पावरफुल चिपसेट भी मिलने की उम्मीद है। जानते है इस नए iPhone में क्या फीचर मिलेंगे।
डायनमिक आईलैंड में बदलाव
- iPhone का साइज पहले की तरह ही देखने को मिलेगा लेकिन 6.3 इंच की डिस्पले के साथ LTPO OLED दी जा सकती है जिससे बैटरी की बेहतर एफिशिएंसी देखने को मिलेगी।
- Apple नया बदलाव करने के लिए डायनमिक आईलैंड को छोटा किया जा सकता है और पहले के मुकाबले अब यह छोटा दिखाई दे सकता है।
A20 Pro चिपसेट मिलेगा

- सबसे बड़े बदलाव में अब iPhone 18 pro में नया पावरफुल A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस चिपसेट को TSMC की 2nm की तकनीक पर बनाया गया है जिससे बैटरी का यूज कम होना और बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा।
- iPhone 18 Pro में बैटरी में भी बदलाव किया जा सकता है और कूलिंग चैंबर दिया जा सकता है जिससे फोन का हल्का वजन बढ़ सकता है।
कैमरे में बदलाव

- स्मार्टफोन का कैमरा ट्रिपल रियर कैमरा के साथ दिया जाएगा जिसमें पहले की तरह 48MP का कैमरा दिया जाएगा लेकिन फोटो को एडवांस बनाने के लिए मेन कैमरे में AI फीचर, नया सेंसर, लैंस और अपर्चर दिया जा सकता है।
- वीडियो रिकॉर्ड करने और बेहतर फोटो बनाने के लिए AI के जरिए एडवांस बनाया जा सकता है।






















