पानीपत : करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अश्विनी चोपड़ा के कोटे से वार्ड 14 में मस्जिद के पास लगने वाले ट्यूबवैल लगाने के कार्य का सांसद जी के पीए विरेंद्र गौतम ने भाजपा पदाधिकारियों व स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में एक छोटी कन्या हर्षिता से नारियल तुड़वाकर शुभारंभ करवाया। इस ट्यूबवैल के लगने से स्थानीय निवासियों की पीने के पानी की समस्या दूर होगी।
ज्ञात हो कि भाजपा किशनपुरा मंडल के जिला महामंत्री प्रताप जागलान व अन्य ने इस क्षेत्र में पीने के पानी की कमी को देखते हुए सांसद अश्विनी चोपड़ा से यहां पर ट्यूबवैल लगाने की मांग की थी और उसी के तहत सांसद अश्विनी चोपड़ा द्वारा यहां पर ट्यबवैल लगवाया जा रहा हैं ताकि स्थानीय लोगों की पीने की पानी की समस्या का समाधान हो सके।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील कंसल, मंडल महामंत्री प्रताप जागलान, जयभगवान किसान मोर्चा महामंत्री, कोरभान मंडल सचिव, बाबू राम, अतर सिंह रावल, बिटू ताजपूर, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



