बीजेपी ने हरियाणा आईटी सेल के प्रमुख अरुण यादव को उनके पद से हटा दिया है। पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ विवादास्पद ट्वीट वायरल होने के बाद बीजेपी ने अरुण यादव के खिलाफ एक्शन लिया। राज्य बीजेपी अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने गुरुवार देर शाम एक बयान में कहा कि अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जा रहा है। हालांकि धनखड़ ने कार्रवाई का कोई कारण नहीं बताया।

अरुण यादव ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम पर साल 2017 में एक विवादित ट्वीट किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। गुरुवार को ट्विटर पर ‘अरेस्ट अरूण यादव’ टॉप ट्रेंड में रहा। इस मुद्दे पर अब तक अरुण यादव की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App



