करनाल : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या को बचाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी व जनसंघ के पूर्व विधायक ठाकुर रणधीर सिंह के पुत्र ठाकुर विरेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में अपने साथियों सहित शामिल होने की आस्था दिखाई है। आज उन्हे साथियो सहित प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भाजपा में सम्मानपूर्वक शामिल किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है, जो लोकतंत्र को मजबूत बनाने और उसके सिद्धांतो पर चलकर आगे बढी है। आज भाजपा जो देश में अपने 11 करोड़ सदस्यों के साथ सबसे बडी पार्टी है और प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या 32 लाख है तथा प्रदेश में सक्रिय सदस्यों की संख्या करीब 20 हजार है।
सभी सदस्य एकजुट होकर देश निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज कर रहे हैं। ठाकुर विरेन्द्र सिंह जैसे देशभक्त परिवार के जुडऩे से भाजपा को इस क्षेत्र में ओर बल मिलेगा। बराला मंगलवार को माल रोड़ स्थित ठाकुर विरेन्द्र सिंह के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होने इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आई.डी. स्वामी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, प्रोफेसर विरेन्द्र चौहान, केशकला बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, पूर्व विधायक रेखा राणा, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा, राजबीर शर्मा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रधान सतीश राणा की उपस्थिति में ठाकुर विरेन्द्र सिंह को भाजपा के निशान का पटका पहनाकर शामिल किया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीन लाठर, शमशेर नैन, ईलम सिंह, नरेन्द्र गोडसी, निर्मल बहल, अमर ठक्कर, कविन्द्र राणा, भगदास अग्गी, दीपक गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता व विरेन्द्र सिंह के समर्थक उपस्थित थे।
इस अवसर पर ठाकुर विरेन्द्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को सम्मानजनक पगड़ी पहनाई तथा सम्मान के रूप में आए हुए सभी अतिथियों को बुक्के देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धानंद अनाथालय के पदाधिकारियों में बलदेव राज आर्य व आर्य केन्द्रीय सभा ने प्रोफेसर आनन्द सिंह, जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बार एसोसिएशन के प्रधान निर्मल स्टोंडी की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष को बुक्के देकर सम्मानित किया।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



